पुलिस कांस्टेबल समेत चार गिरफ्तार सोर्स-सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश

मऊ: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फंसाने की साजिश, पुलिस कांस्टेबल समेत चार गिरफ्तार

Mau Case: नाबालिग के पिता को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश का खुलासा हुआ है। पुराने दुष्कर्म केस में सजा से बचने और पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने के आरोप चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • नाबालिग के पिता को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने का आरोप, कांस्टेबल समेत चार गिरफ्तार

  • पुराने दुष्कर्म केस में सजा से बचने के लिए महिला को पैसे देने का पुलिस का दावा

  • विशाल भारती पर 2023 में नाबालिग ने लगाया था शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

Four Arrested, Including A Police Constable: उत्तर प्रदेश के मऊ में एक नाबालिग लड़की के पिता को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक कांस्टेबल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कांस्टेबल ने अपने खिलाफ दर्ज पुराने दुष्कर्म के मुकदमे में सजा से बचने और पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने के लिए तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी।

पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल विशाल भारती, सकीना खातून, निसार उर्फ नेसार अहमद और जोया उर्फ गुल निहार के रूप में हुई है। चारों को शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे सोनीधापा मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया।

नौकरी दिलाने के बहाने दुष्कर्म का आरोप

दरअसल, 23 जुलाई को कोतवाली नगर थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि नाबालिग लड़की के पिता ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कांस्टेबल विशाल भारती को भी करीब सात महीने जेल में रहना पड़ा था। फिलहाल मऊ की सेशन कोर्ट में पुराने मामले की सुनवाई चल रही है।

जांच में सामने आई साजिश

उत्तर प्रदेश की मऊ पुलिस के मुताबिक, पुराने मामले में सजा होने की आशंका के चलते कांस्टेबल विशाल भारती ने तीन अन्य आरोपियों के साथ मिलकर कथित तौर पर साजिश रची। आरोप है कि महिला शिकायतकर्ता को पैसे देकर नाबालिग के पिता के खिलाफ दुष्कर्म का एक और मुकदमा दर्ज कराया गया, ताकि पुराने मामले की सुनवाई प्रभावित हो और लड़की के परिवार पर दबाव बनाया जा सके।

पुलिस ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच की। जांच में सामने आया कि शिकायत के पीछे साजिश थी और लड़की के पिता को गलत तरीके से फंसाया गया था। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

2023 में कांस्टेबल पर दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले की जड़ वर्ष 2023 में दर्ज एक पुराने मुकदमे से जुड़ी है। उस समय विशाल भारती मुहम्मदाबाद गोहना थाने में तैनात था। एक नाबालिग लड़की ने उस पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और निजी वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया था।

इस शिकायत के आधार पर कांस्टेबल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले की सुनवाई फिलहाल अदालत में चल रही है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Delhi Pollution Rules: नो पीयूसी-नो फ्यूल से दोगुनी पार्किंग फीस तक, 1 नवंबर से दिल्ली में लागू हुए 10 नए नियम

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें, बोले- भारत अब रुकने वाला नहीं

Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पास, किसने क्या कहा?

जेल से बाहर आते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, किस मामले में हुई कार्रवाई?