SSP श्लोक कुमार (सोर्स- नवभारत लाइव)
मथुरा

वृंदावन गुरुकुल हादसे में बड़ी कार्रवाई; संचालक गिरफ्तार, चार संस्कृत विद्यार्थियों की हुई थी मौत

Vrindavan Gurukul Tragedy: वृंदावन के चैतन्य बिहार स्थित संस्कृत गुरुकुल हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत के बाद पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के साथ मजिस्ट्रियल जांच भी जारी है।

मोहन श्याम शर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव

Vrindavan Gurukul Sanskrit Students Death: वृंदावन के चैतन्य बिहार स्थित संस्कृत गुरुकुल में हुए दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। हादसे में चार संस्कृत विद्यार्थियों की मौत के बाद अब पुलिस ने एक मृत बच्चे के परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर गुरुकुल के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रियल जांच भी कराई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में एक बच्चे के परिवार की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने गुरुकुल के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की निष्पक्षता के साथ जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों एवं तथ्यों को एकत्रित किया जा रहा है।

SSP ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी बच्चों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। परिजन शवों को लेकर अपने-अपने गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से घटना के बाद जरूरी कार्रवाई पूरी की गई है।

मजिस्ट्रियल जांच भी जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच चल रही है। पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे की विवेचना भी की जा रही है। जांच के दौरान घटना के कारणों, जिम्मेदारी और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

120 बच्चों का रिकॉर्ड पुलिस के कब्जे में

SSP श्लोक कुमार के मुताबिक, संस्कृत गुरुकुल में रहने वाले कुल 120 बच्चों का रजिस्टर और उनका क्रमवार ब्यौरा पुलिस ने प्राप्त कर लिया है। पुलिस ने बच्चों के परिवारों से भी संपर्क स्थापित किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि गुरुकुल में रहने वाले सभी बच्चों के संबंध में पूरी जानकारी प्रशासन के पास उपलब्ध रहे।

पुलिस के अनुसार, वर्तमान में करीब 30 बच्चे अभी भी गुरुकुल परिसर में मौजूद हैं। इन बच्चों के परिजनों से संपर्क स्थापित है और वे अपने परिवार वालों के संपर्क में हैं। पुलिस बच्चों की स्थिति और उनकी सुरक्षा को लेकर भी जानकारी जुटा रही है।

दर्दनाक हादसे के बाद मृत विद्यार्थियों के परिवारों में मातम का माहौल है। वहीं, घटना को लेकर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मथुरा पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी महत्वपूर्ण तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?