संत समाज (सोर्स- फोटो नवभारत) 
मथुरा

सांसद पप्पू यादव के खिलाफ संतों ने खोला मोर्चा; संसद से निलंबन की मांग तेज, 3 दिन का दिया अल्टीमेटम

Mathura News: संत समाज की बैठक में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई गई। संतों ने तीन दिनों के भीतर संसद से निलंबन की मांग करते हुए कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Mathura Sant Samaj Warn Of Hunger Strike: चित्रकूट पीठ आश्रम, जुल्हेंदी (गोवर्धन) में शनिवार को संत समाज की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सांसद पप्पू यादव से जुड़े विवाद को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में संतों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर पप्पू यादव को संसद से निलंबित नहीं किया गया, तो संत समाज भूख हड़ताल शुरू करेगा।

सनातन परंपरा का अपमान करने का आरोप

बैठक को संबोधित करते हुए सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि पप्पू यादव ने संतों का वेश धारण कर सनातन परंपरा का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इस कृत्य से करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और उनकी संसद सदस्यता तत्काल निलंबित की जानी चाहिए।

श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव ने एक अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र के तहत भारतीय संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से मांग की कि सांसद पप्पू यादव के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि तीन दिन के भीतर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो संत समाज भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होगा।

भारतीय संसद की मर्यादा भंग करने का आरोप

राहुल शास्त्री ने भी बैठक में कहा कि पप्पू यादव ने भारतीय संसद की मर्यादा भंग की है। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे घटनाक्रम में शामिल सभी सांसदों की सदस्यता भी समाप्त की जाए। बैठक में उपस्थित संतों और धर्माचार्यों ने इस मामले में एकमत होकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की तथा शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान चंद्रशेखर द्विवेदी, पवन देव महाराज, राजेश शास्त्री, अश्विनी पंडित, त्रिलोकीनाथ सहित अनेक साधु-संत मौजूद रहे।

साधु के भेष में नजर आए पप्पू यादव

बता दें कि बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार को संसद में एक प्रतीकात्मक राजनीतिक नाटक करते हुए अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी को लेकर भाजपा पर सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान पप्पू यादव साधु के भेष में नजर आए। उन्होंने अपने हाथ में श्री राम की तस्वीर और एक दानपेटी ले रखी थी। इस दानपेटी में राहुल गांधी समेत कई नेता पैसा डालते नजर आ रहे थे। इसके बाद पप्पू यादव दानपेटी को लेकर भागने लगे। और विरोधी दल के नेताओं ने उन्हें चोर-चोर कहकर चिल्लाना शुरू कर दिया था।

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले