गौ ग्राम परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गौ केंद्र में आयोजित कार्यक्रम (सोर्स : नवभारत लाइव)
मथुरा

गौ संरक्षण और प्राकृतिक खेती से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था; शिवराज ने बताया गांवों के विकास का मॉडल

Gau Village Parkham Mathura : गौ आधारित अर्थव्यवस्था से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर, गौ माता के लिए वनस्पतियों से तैयार होगा विशेष सुपर फूड साथ पंचगव्य के लाभों के वैज्ञानिक प्रमाण जुटाने की तैयारी।

मोहन श्याम शर्मा, शक्ति सौरभ

Strengthening Cow Protection Natural Farming Mathura : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि मथुरा के गौ ग्राम परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गौ केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में गौ संरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान गौ संरक्षण, पशुपालन, प्राकृतिक खेती और किसानों की आय बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपराओं की पहचान है ब्रज भूमि

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रजभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ब्रज की यह पवित्र धरती भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपराओं की पहचान है।

यहां की ऐतिहासिक विरासत और धार्मिक महत्व सदियों से देश-दुनिया के लोगों को आकर्षित करते रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने क्षेत्र के पुराने समय में पड़े भीषण अकाल का भी उल्लेख किया।

ब्रजभूमि ज्ञान, भक्ति और कर्म का त्रिवेणी संगम

वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्रजभूमि को ज्ञान, भक्ति और कर्म का त्रिवेणी संगम बताते हुए भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को नमन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी इस पावन भूमि पर आकर उनके चरणों में बार-बार प्रणाम करने का मन होता है।

अपने संबोधन में शिवराज सिंह चौहान ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल का एक प्रेरक प्रसंग भी सुनाया। उन्होंने बताया कि जब बालकृष्ण ने ग्वालबालों के साथ गाय चराने के लिए वन जाने की जिद की, तो माता यशोदा ने जंगल के कांटों, कंकड़ और पत्थरों से उनके पैरों को बचाने के लिए जूते पहनाने चाहे।

लेकिन कन्हैया ने यह कहते हुए जूते पहनने से इनकार कर दिया कि जब उनके ग्वालबाल साथी नंगे पैर रहेंगे तो वह अकेले जूते कैसे पहन सकते हैं। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने समानता, करुणा और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया।

खेती के साथ पशुपालन और गौपालन अपनाने की आवश्यकता

उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ पशुपालन और गौपालन को भी अपनाने की आवश्यकता बताई। कहा कि केवल अनाज की खेती से किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत नहीं किया जा सकता। इसके लिए खेती के विविध मॉडल विकसित करने होंगे। आने वाली पीढ़ियों के लिए कृषि को उपयोगी और टिकाऊ बनाए रखने के लिए कीटनाशक मुक्त तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना जरूरी है।

शिवराज सिंह चौहान ने गांवों को गरीबी मुक्त बनाने और प्रत्येक परिवार को आजीविका के साधनों से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कामधेनु गोशाला जैसे प्रयासों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि गौ आधारित गतिविधियां गांवों में रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर पैदा कर सकती हैं।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

सरकार की नजर अब 800 पार पर...खरगे ने परिसीमन बिल पर सरकार पर साधा निशाना; SC-ST आरक्षण पर भी उठाए सवाल

CRPF की निगरानी में जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई रस्म

परिसीमन बिल को समर्थन का ऐलान, अगले ही दिन शरद पवार से मिलने पहुंचे गौतम अडानी; 2023 की मुलाकात भी चर्चा में

क्या बंटेगा उत्तर प्रदेश? अमित शाह ने परिसीमन पर दिया बड़ा संदेश, सभी दलों से की ये अपील