युवा संवाद कार्यक्रम (सोर्स- फोटो नवभारत)
मथुरा

मथुरा में युवा संवाद कार्यक्रम, 200 युवाओं ने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सेवा का लिया संकल्प

Youth Dialogue Mathura: मथुरा के परिणय गार्डन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में करीब 200 युवाओं ने हिस्सा लिया। युवाओं ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा और तकनीक के सकारात्मक इस्तेमाल का संकल्प लिया।

मोहन श्याम शर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव

Mathura Yuva Samvad 2026: योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में परिणय गार्डन में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय करीब 200 युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और राष्ट्र निर्माण तथा सामाजिक सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता अखिल भारतीय गौ सेवा संयोजक अजीत प्रसाद महापात्र और कार्यक्रम अध्यक्ष रोजगार दीदी एवं खजानी वेलफेयर सोसायटी की सचिव शिप्रा राठी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सामूहिक वंदे मातरम् गायन हुआ। कार्यक्रम की प्रस्ताविकी शोभित शर्मा ने प्रस्तुत की।

वंदे मातरम्भा रत माता के प्रति श्रद्धा, समर्पण और राष्ट्रभाव का प्रतीक

मुख्य वक्ता अजीत प्रसाद महापात्र ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति श्रद्धा, समर्पण और राष्ट्रभाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत को केवल भूमि का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि माता के रूप में देखने की हमारी परंपरा रही है और भारतीय संस्कृति सदैव संपूर्ण विश्व के कल्याण की भावना से प्रेरित रही है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल अपने और अपने परिवार तक सीमित न रहें, बल्कि गांव, जिला, प्रदेश, देश, समाज और मानवता के कल्याण के लिए अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दें। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा को अनुशासन, संगठन, सेवा और राष्ट्रभाव के संस्कार विकसित करने का माध्यम बताते हुए युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

सवाल-जवाब से जीवंत हुआ संवाद

मुख्य वक्ता के संबोधन के बाद प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। इसमें युवाओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शाखा की कार्यपद्धति, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका से जुड़े सवाल पूछे। कार्तिकेय, शोभित, सोनिया कुंतल और रजत रावत सहित युवाओं ने अपनी जिज्ञासाएं रखीं। मुख्य वक्ता ने सवालों के विस्तार से जवाब देते हुए युवाओं को सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम अध्यक्ष शिप्रा राठी ने कहा कि “युवा संवाद समस्याओं के समाधान का एक सशक्त माध्यम है।” उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में मोबाइल और तकनीक के बढ़ते उपयोग के कारण परिवार और समाज के बीच प्रत्यक्ष संवाद कम हो रहा है, जिससे संवादहीनता की स्थिति पैदा हो रही है।

उन्होंने युवाओं को तकनीक के संतुलित और सकारात्मक इस्तेमाल का संदेश देते हुए कहा, “हम टेक्नोलॉजी के नहीं हैं, बल्कि टेक्नोलॉजी हमारे लिए है।” तकनीक का इस्तेमाल जीवन को सरल, बेहतर और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए होना चाहिए, न कि उसे जीवन और रिश्तों पर हावी होने देना चाहिए।

कार्यक्रम में सिकंदर सिंह, उमेश शर्मा, अंकुर अग्रवाल, विष्णु शर्मा, रजत रावत, नम्रता गुप्ता, शोभित शर्मा, विवेक जी, कपिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?