गोवर्धन थाना क्षेत्र (सोर्स- फोटो नवभारत)
मथुरा

मथुरा के मुखराई गांव में दो युवतियों को लेकर विवाद; दो युवकों पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

Mathura Crime News: मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र के मुखराई गांव में दो युवतियों से जुड़े मामलों को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और युवतियों के बयान भी दर्ज किए गए।

मोहन श्याम शर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव

Mathura Mukharai Village Case: मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के मुखराई गांव में दो युवतियों को लेकर दो अलग-अलग मामलों के सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि गांव निवासी दो सगे भाइयों का अलग-अलग युवतियों से संबंध है और दोनों युवतियां उनके साथ हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, एक मामले में मुस्ताक खान नामक युवक पर आरोप है कि वह करीब चार दिन से एक युवती को अपने साथ लेकर फरार है। वहीं, उसके बड़े भाई सलमान खान पर आरोप लगाया गया है कि वह करीब एक वर्ष से अपनी पत्नी से अलग रहकर दूसरी युवती के साथ रह रहा है। दोनों मामलों को लेकर गांव में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए

ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि दोनों युवकों का क्षेत्र में दबदबा है और इसी कारण लोग खुलकर सामने आने से बचते हैं। ग्रामीणों का दावा है कि पूर्व में भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

मामला सामने आने के बाद राधाकुंड पुलिस चौकी की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से इन आरोपों की पुष्टि नहीं की गई है।

युवतियों के बयान महत्वपूर्ण

पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान संबंधित युवतियों के बयान महत्वपूर्ण होंगे। यदि युवतियां अपनी इच्छा से संबंधित युवकों के साथ रह रही हैं तो उनकी स्वतंत्र इच्छा और बयान के आधार पर कानूनी स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं, यदि बहला-फुसलाकर ले जाने या दबाव बनाने की बात सामने आती है तो उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मथुरा पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। युवतियों के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प

चार राज्यों में विधान परिषद का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तारीख का किया ऐलान; 23 अक्टूबर को मतदान