मथुरा में जेई को कार से कुचलने का मामला सोर्स- नवभारत लाइव
मथुरा

मथुरा में जेई को कार से घसीटने पर बड़ी कार्रवाई; मुख्य आरोपी दीपक शर्मा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, FIR दर्ज

Mathura PWD JE Attack Case: मथुरा में PWD के जेई को कार से कुचलने के प्रयास मामले में मुख्य आरोपी दीपक शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर BNS की धारा 109(1) के तहत कार्रवाई कर की गई है।

मोहन श्याम शर्मा, अमन मौर्या

Deepak Sharma Arrested: मथुरा के थाना गोविंदनगर क्षेत्र में 31 अगस्त को PWD के जेई विक्रान्त भारती को कार से टक्कर मारकर रौंदने के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय के समक्ष रिमांड के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश और साक्ष्य जुटाने में लगी थी।

BNS की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त को थाना गोविंदनगर क्षेत्र में विवाद के बाद विक्रान्त भारती को कार से टक्कर मारकर जान से मारने का प्रयास किए जाने का आरोप है। घटना में पीड़ित को कार से टक्कर मारने के साथ उसे कुछ दूरी तक घसीटने का भी आरोप सामने आया था। घटना के बाद मामले को लेकर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए। इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के साथ घटना के संबंध में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

न्यायालय में किया जाएगा प्रस्तुत

पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार ने बताया कि 31 अगस्त को थाना गोविंदनगर क्षेत्र में जानलेवा हमला हुआ था। इसमें कार द्वारा विक्रान्त भारती को रौंदने का प्रयास किया गया था। मामले में BNS की धारा 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है।

मामले के शीघ्र निस्तारण की हो रही तैयारी

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस इस मामले में जल्द से जल्द साक्ष्य संकलित कर चार्जशीट दाखिल करने की कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही मामले को त्वरित न्याय के लिए केस मॉनिटरिंग की सूची में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि न्यायालय में प्रभावी पैरवी के माध्यम से मामले का शीघ्र निस्तारण हो सके और दोष सिद्ध होने पर आरोपी को सजा दिलाई जा सके।

साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कर रही जांच

पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जांच का अगला चरण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस घटना से जुड़े प्रत्यक्षदर्शियों, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि सड़क पर हुए विवाद के बाद कार से जानलेवा हमला किए जाने के आरोप ने इलाके में भी चर्चा पैदा कर दी थी। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और घटना के पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन पूरा होने के बाद नियमानुसार जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

Delhi Building Collapse Live Update: दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चे मलबे में दबे, देखें VIDEO

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद