गिरफ्तार आरोपी (सोर्स- फोटो नवभारत)
मथुरा

मांट टोल प्लाजा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैर प्रांत की शराब और लाखों की नकदी के साथ दो को किया गिरफ्तार

Mathura Police News: मथुरा के मांट टोल प्लाजा पर पुलिस ने सफारी गाड़ी से हरियाणा मार्का की 18 बोतल अंग्रेजी शराब और ₹8.99 लाख नकद बरामद किए। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मोहन श्याम शर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव

Illegal Liquor Smuggling Mathura: मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान में थाना मांट पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यमुना एक्सप्रेसवे स्थित मांट टोल प्लाजा पर बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सफेद रंग की सफारी गाड़ी से हरियाणा मार्का की 18 बोतल गैर प्रांत की अंग्रेजी शराब और 8 लाख 99 हजार रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में गाड़ी सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के बाद तस्करी में प्रयुक्त सफारी गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

मांट टोल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बरामद हुई अंग्रेजी शराब

मथुरा पुलिस ने बताया कि 23 अगस्त 2026 को रात करीब 8:30 बजे थाना मांट पुलिस टीम यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक सफेद रंग की सफारी गाड़ी संदिग्ध प्रतीत हुई। पुलिस टीम ने वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से हरियाणा मार्का की 18 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके साथ ही वाहन से 8 लाख 99 हजार रुपये की नकदी भी मिली।

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कुमार पुत्र दयानन्द सिंह, निवासी बनगर, थाना दन्नाहार, जनपद मैनपुरी, उम्र करीब 45 वर्ष और अभिषेक उर्फ पवन पुत्र शिव प्रताप सिंह, निवासी नोनेर ईश्वपुर, थाना दन्नाहार, जनपद मैनपुरी उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि बरामद शराब गैर प्रांत की है और इसे अवैध रूप से तस्करी कर ले जाया जा रहा था। वहीं, बरामद 8.99 लाख रुपये की नकदी को लेकर भी पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना मांट में मुकदमा अपराध संख्या 197/2026 के तहत धारा 63 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

तस्करी के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की सफारी गाड़ी संख्या HR 26 BX 7941 को भी अपने कब्जे में लिया है। पुलिस बरामद शराब और नकदी के स्रोत तथा आरोपियों के संभावित नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

थाना मांट पुलिस की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार, उपनिरीक्षक भुवनेश कुमार दीक्षित, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार और कांस्टेबल नवीन कुमार शामिल रहे।

यमुना एक्सप्रेसवे मथुरा से होकर गुजरने वाला प्रमुख मार्ग है और दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों की बड़ी संख्या यहां से गुजरती है। ऐसे में गैर प्रांत की शराब की तस्करी रोकने के लिए पुलिस द्वारा एक्सप्रेसवे और टोल प्लाजा पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर बरामद नकदी और शराब के संबंध में अन्य जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

BBMB Recruitment 2026: हिंदी ट्रांसलेटर के 9 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! फ्लाइट-रेलवे सभी लेट, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

जहां से कुणाल कूदा, आखिर क्यों कहा जाता है उसे खवड्या पहाड़ी? जानें संभाजीनगर की इस जगह को कैसे मिला नाम

Explainer: क्या है मनुस्मृति, राहुल गांधी के बयान से क्यों छिड़ी बहस; महिलाओं के लिए इसमें ऐसा क्या?

दिल्ली में बारिश ने लगाया हवाई सफर पर ब्रेक! 12 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी