दहेज के लिए विवाहिता की हत्या (सोर्स: सोशल मीडिया)
मथुरा

मथुरा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर SSP कार्यालय पहुंचे परिजन

Mathura Crime: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और SSP कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मोहन श्याम शर्मा, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • मायके पक्ष ने चार पहिया वाहन और 11 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने का लगाया आरोप

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ से मौत की हुई पुष्टि

  • आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों में आक्रोश

मथुरा के जैत थाना क्षेत्र के बड़ी आटस गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक युवती की कथित तौर पर जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। पूरा मामला सामने आने के बाद भी मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोप है कि पुलिस हत्यारोपी की मदद कर रही है। घटना में मृतका के परिजनों ने पति सहित आधा दर्जन के करीब लोगों पर स्कॉर्पियो गाड़ी तथा 11 लाख रुपये दहेज मांगने और दहेज की मांग पूरी न होने पर पीड़ित की बेटी की परेशान करने का आरोप लगाया है।

मृतका के पिता ने जैत पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। आज भारी संख्या में मृतका के परिजन और गांव के लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की।

SSP कार्यालय पहुंचे परिजन

माधुरी को प्रताड़ित करने का दावा

घटना के मुताबिक हाथरस के मुरसान थाना इलाके के गाँव निवासी पवन शर्मा ने अपनी बेटी माधुरी शर्मा का विवाह 6 मार्च 2026 को मथुरा जिले के थाना जैत इलाके के गाँव बड़ी आट्स में कन्हैया के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया था और शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज़ भी दिया था। उन्होंने बताया कि माधुरी की शादी में करीब 11 लाख रुपये खर्च किए थे और शानदार दावत दी थी, मगर शादी के बाद से ही कन्हैया और उसके परिवार वाले विवाह में दिए दान दहेज़ से संतुष्ट नहीं थे, शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज की मांग को लेकर विवाहिता माधुरी को परेशान करने लगे थे।

माधुरी के पिता हाथरस के मुरसान निवासी पवन शर्मा ने मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि माधुरी के पति कन्हैया,एवम ससुर अथवा नीरज, ब्रह्मा और चचिया ससुर विष्णु ने स्कॉर्पियो गाड़ी और 11 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर माधुरी को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने लगे। इसकी शिकायत माधुरी ने कई बार मायके वालों से की थी। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल में बेटी को लगातार परेशान किया जा रहा था।

SSP कार्यालय पहुंचे परिजन

मौत के बाद ससुराल पक्ष पर फरार

माधुरी के पिता के अनुसार, 14 अक्टूबर को ससुराल पक्ष के लोगों ने माधुरी को जहरीला पदार्थ खिला दिया उसकी हत्या कर दी। आरोप यह भी है कि घटना के बाद माधुरी के मायके वालों को इसकी कोई सूचना भी नहीं दी गई। अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के द्वारा माधुरी ने फोन कर परिजनों को इस घटना की सूचना मिली। उसके बाद परिजन जब मथुरा में अस्पताल पहुंचे और उपचार शुरू कराया लेकिन उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता पवन का आरोप है कि माधुरी की मौत के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग अस्पताल से फरार हो गए।

घटना की परिजनों की तहरीर पर थाना जैत में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित परिवार का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहरीले पदार्थ से मौत की पुष्टि हुई है, इसके बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

मथुरा की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे माधुरी के परिजनों ने अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष जांच कराने और घटना में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय नही मिला तो वो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस पूरे मामले में फिलहाल मथुरा पुलिस सिर्फ जांच की बात ही कर रही है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल