मौके पर पुलिस फोर्स तैनात (सोर्स- सोशल मीडिया)
मथुरा

मथुरा में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, आरोपी के गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Mathura Missing Girl Case: मुखराई गांव में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में तनाव बढ़ गया। ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन की आशंका व्यक्त करते हुए जमकर हंगामा किया। कई थानों की पुलिस तैनात की गई।

मोहन श्याम शर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव

Mathura Mukharai Girl Missing Case: गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव मुखराई में पड़ोसी गांव की एक युवती को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उसके गांव मुखराई पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की बड़ी संख्या में मौजूदगी और आक्रोश को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी हरकत में आ गया। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए।

धर्म परिवर्तन का उद्देश्य होने की आशंका

ग्रामीणों का आरोप है कि मुखराई निवासी मुस्ताक खान करीब एक सप्ताह पूर्व पड़ोसी गांव की एक युवती को अपने साथ ले गया। आरोप लगाया गया कि युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया और इसके पीछे धर्म परिवर्तन का उद्देश्य होने की आशंका है। हालांकि इन आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज युवती के गांव बसोंती के ग्रामीण बड़ी संख्या में मुखराई पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी के गांव में पहुंचकर प्रदर्शन किया और पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान माहौल गर्म होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेज दिया।

कई थानों की पुलिस फोर्स मुखराई गांव में तैनात

सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फोर्स को मुखराई गांव में तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। गांव में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

मामले को लेकर पूर्व में भी मुखराई गांव में दो युवतियों से जुड़े विवाद सामने आने की रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। पुलिस ने संबंधित मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करने और युवतियों के बयान दर्ज किए जाने की जानकारी दी थी।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने के लिए की अपील

वर्तमान मामले में ग्रामीणों का कहना है कि युवती को सकुशल बरामद कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।

गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। युवती की बरामदगी और उसके बयान के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वह किन परिस्थितियों में आरोपी के साथ गई और मामले में लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविक स्थिति क्या है।

फिलहाल मुखराई गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और पुलिस पूरे मामले की जांच के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटी हुई है।

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी