गिरफ्तार आरोपी सोर्स- फोटो नवभारत
मथुरा

मथुरा में टटलूबाजी से साइबर ठगी का खुलासा, 79 शिकायतों से जुड़े मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

Mathura Cyber Fraud Case: मथुरा के गोवर्धन में पुलिस ने टटलूबाजी के जरिए साइबर फ्रॉड के आरोप में 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल फोन और तीन फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए।

मोहन श्याम शर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव

Govardhan Cyber Fraud Arrest: गोवर्धन थाना पुलिस ने टटलूबाजी के जरिए साइबर फ्रॉड करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रीयलमी कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और तीन फर्जी एवं कूटरचित आधार कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस की जांच में आरोपी के मोबाइल फोन से जुड़े आईएमईआई नंबर के खिलाफ देशभर में कुल 79 ऑनलाइन साइबर अपराध संबंधी शिकायतें दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। मोबाइल में कई बैंक खातों की जानकारी और साइबर फ्रॉड से संबंधित सामग्री भी मिली है।

30 अगस्त को साइबर फ्रॉड करने वाले आरोपी के संबंध में मिली थी सूचना

पुलिस ने बताया कि थाना पुलिस टीम को 30 अगस्त गोवर्धन पुलिस टीम को 30 अगस्त 2026 को मुखबिर से साइबर फ्रॉड करने वाले आरोपी के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नीमगांव बाईपास रोड पर सकरवा कट के पास घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसकी पहचान मोहम्मद शकील पुत्र आलम, निवासी मडौरा, थाना गोवर्धन, जनपद मथुरा, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई।

मोबाइल फोन और तीन फर्जी आधार कार्ड बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक रीयलमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन और तीन फर्जी कूटरचित आधार कार्ड बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, बरामद मोबाइल फोन की जांच करने पर उसमें विभिन्न बैंक खातों से संबंधित जानकारी मिली। इसके अलावा मोबाइल में साइबर फ्रॉड से जुड़ी सामग्री भी पाई गई।

पुलिस ने साइबर अपराध के संबंध में मोबाइल फोन की तकनीकी जांच कराई तो उसके आईएमईआई नंबर के विरुद्ध कुल 79 ऑनलाइन साइबर अपराध संबंधी शिकायतें दर्ज होना पाया गया। इसके अतिरिक्त मोबाइल में सेव बैंक खातों से भी साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतें मिलने की बात पुलिस ने कही है। इससे पुलिस को आशंका है कि आरोपी साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और फर्जी पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल कर ठगी की गतिविधियों को अंजाम देता था।

आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 441/2026 दर्ज

मामले में थाना गोवर्धन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 441/2026 दर्ज किया है। मुकदमा धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस तथा धारा 66C और 66D आईटी एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस बरामद मोबाइल और उसमें मिली जानकारियों के आधार पर साइबर फ्रॉड से जुड़े अन्य लोगों और खातों की भी जांच कर सकती है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार साइबर अपराध के मामलों में फर्जी पहचान पत्र, बैंक खातों और मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता है। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जाती है।

आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चौधरी सतेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल 456 संजीव कुमार, कांस्टेबल 3066 प्रीत कुमार, कांस्टेबल 3067 राहुल बाल्यान और कांस्टेबल 55 सचिन शर्मा शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद साइबर फ्रॉड से जुड़े नेटवर्क की जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वो IAS अधिकारी कौन है? जो बाद में CM बना, क्या UP में दिव्या मित्तल रचेंगी इतिहास?

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी