सीएम नायब सिंह सैनी (सोर्स- सोशल मीडिया)
मथुरा

सावन में वृंदावन पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, परिवार संग ठाकुर बांके बिहारी के किए दर्शन

Haryana CM Mathura Visit: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सावन माह के दौरान परिवार सहित वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की और ब्रजभूमि की धार्मिक विरासत की सराहना की।

मोहन श्याम शर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव

Haryana CM Nayab Singh Saini Mathura Visit: मथुरा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार सहित विश्वविख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। सावन के पवित्र माह में मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला।

प्रदेश और देशवासियों के खुशहाली के लिए की कामना 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंदिर में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। दर्शन के दौरान उन्होंने कुछ समय मंदिर में भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की और ब्रज की आध्यात्मिक परंपरा को नमन किया।

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन के इस पवित्र महीने में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य और आध्यात्मिक अनुभव है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से पावन हुई ब्रजभूमि पूरे विश्व के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने इसी धरती पर अपनी अनेक दिव्य लीलाएं कीं और बाद में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में धर्म की स्थापना तथा मानवता का संदेश दिया।

सीएम नायब सिंह सैनी

मंदिर प्रशासन का व्यक्त किया आभार 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्होंने बांके बिहारी महाराज से हरियाणा की जनता की खुशहाली, समृद्धि और प्रदेश के निरंतर विकास की प्रार्थना की है। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर बना रहेगा और समाज में सुख, शांति तथा सद्भाव का वातावरण मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री के वृंदावन आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर प्रशासन का आभार व्यक्त किया और ब्रज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए इसे देश की अमूल्य धरोहर बताया।

सत्संग एवं आवासीय परिसर के प्रथम तल का किया शिलान्यास

बता दें कि मंगलवार को सीएम नायाब सिंह ने वृंदावन धाम स्थित श्री कृष्ण कृपा धाम में गीता मनीषी पूज्य स्वामी श्री ज्ञानानंद महाराज के पावन आशीर्वाद से निर्मित होने वाले सत्संग एवं आवासीय परिसर के प्रथम तल का शिलान्यास भी किया।।

सीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पावन परिसर आध्यात्मिक चेतना, सेवा, सत्संग और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन का सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा से यह धाम श्रद्धालुओं और साधकों के लिए आस्था, साधना व लोककल्याण का प्रेरणास्रोत बने।

अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, विदेश जाने की मिली सशर्त मंजूरी, कलकत्ता HC का फैसला पलटा

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में गृह मंत्री देंगे जवाब, सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब