छाता शुगर मिल प्रदर्शनकारी 
मथुरा

Mathura: छाता शुगर मिल पर 40 दिन से चल रहा धरना पुलिस ने कराया खत्म, दो दर्जन प्रदर्शनकारी हिरासत में

Mathura Protest: मथुरा में छाता शुगर मिल को लेकर करीब 40 दिनों से चल रहे धरना पुलिस ने खत्म करा दिया। पुलिस ने 2 दर्जन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है, मिल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया

मोहन श्याम शर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव

Chhata Sugar Mill Protest Mathura: छाता शुगर मिल को लेकर पिछले करीब 40 दिनों से चल रहा धरना सोमवार को पुलिस-प्रशासन ने खत्म करा दिया। पुलिस ने धरना स्थल से करीब दो दर्जन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही मौके पर लगाए गए टेंट और तख्त भी हटवा दिए गए। कार्रवाई के बाद छाता शुगर मिल परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

छाता शुगर मिल छावनी में तब्दील

धरना समाप्त कराने की कार्रवाई के दौरान किसी तरह के बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। छाता शुगर मिल को फिलहाल पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। आसपास के गांवों और इलाकों से लोगों के मौके पर पहुंचने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैयार रखा गया है।

बताया जा रहा है कि छाता शुगर मिल को लेकर पिछले करीब 40 दिनों से धरना चल रहा था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध दर्ज कराया जा रहा था। हाल ही में प्रदेश कैबिनेट की बैठक में छाता शुगर मिल को लेकर एथेनॉल और चीनी के डबल प्लांट का प्रस्ताव पास किए जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बावजूद धरना जारी रहा।

मंत्री लक्ष्मी नारायण को लेकर की गई अभद्र टिप्पणियां

धरने के दौरान मंत्री लक्ष्मी नारायण और उनके परिजनों को लेकर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणियां किए जाने का मामला भी चर्चा में रहा। इसी बीच पुलिस-प्रशासन ने सोमवार को धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाया और टेंट तथा तख्त आदि हटवा दिए।

धरना समाप्त कराए जाने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रशासन को आशंका है कि कार्रवाई के विरोध में आसपास के क्षेत्रों से लोग मौके पर पहुंच सकते हैं। अगले कुछ घंटों में विरोध प्रदर्शन या हंगामे की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए आसपास के जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाए जाने की तैयारी की जा रही है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की नजर छाता शुगर मिल तथा आसपास के इलाकों पर बनी हुई है। अधिकारियों की ओर से स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।

Bihar Flood Tragedy: भागलपुर में बाढ़ के पानी ने ली 6 बच्चों की जान, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

कम्युनिज्म की राह पर जा रहे राहुल गांधी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर नार्थ टू साउथ राजनीति

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का 80% काम पूरा, B28 से 2027 में शुरुआत; 12 स्टेशन और 2 घंटे में सफर

क्या चुनाव आयोग का फैसला पलट जाएगा ? ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार

DUSU उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन का NSUI पर निशाना, बोले- ग्राउंड की आवाज सुनी होती तो नतीजे बदलते