श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मियों के बीच मारपीट  (सोर्स- सोशल मीडिया)
मथुरा

बांके बिहारी मंदिर में फिर मारपीट; गेट नंबर-4 पर आपस में भिड़े श्रद्धालु और सुरक्षा कर्मी, वीडियो वायरल

Vrindavan Viral Video: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना की पुष्टि और विवाद की वजह को लेकर जांच का इंतजार है।

मोहन श्याम शर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव

Banke Bihari Temple Viral Video: यूपी के मथुरा में विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मंदिर के गेट नंबर-4 के पास किसी बात को लेकर श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में कुछ सुरक्षा कर्मी श्रद्धालुओं के साथ उलझते और हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ भी दिखाई दे रही है। इसी बीच एक पुलिस दरोगा को लेकर भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने विवाद को शांत कराने और बीच-बचाव करने के बजाय मोबाइल फोन से वीडियो बनाया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और यहां तैनात सुरक्षा कर्मियों की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा कर्मियों को संयम और मर्यादा के साथ श्रद्धालुओं से व्यवहार करना चाहिए।

वीडियो के बारें में अत्यधिक जानकारी का इंतजार

हालांकि बांके बिहारी मंदिर के इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना कब की है और विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, अभी तक इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में शामिल सभी लोगों की पहचान भी स्पष्ट नहीं है।

मामले को लेकर अभी तक मंदिर प्रबंधन और पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब पुलिस और मंदिर प्रबंधन की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक कारणों और स्थिति की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे