जयपुर-बरेली नेशनल हाईवे पर पलटा टैंकर, फोटो: सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

जयपुर-बरेली नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, केमिकल टैंकर पलटने से लगी भीषण आग

Chemical Tanker Exploded: जयपुर-बरेली नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। एक केमिकल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद टैंकर में भयानक आग लग गई। हादसे में दो दमकल कर्मी घायल हो गया।

प्रतीक पाण्डेय

Jaipur-Bareilly National Highway Accident: जयपुर-बरेली हाईवे के सटे हुए गांव मनोहरपुर के पास एक केमिकल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटने के बाद टैंकर में भयानक आग लग गई। टैंकर के एक टैंक में विस्फोट होने के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गई।

सुबह तकरीबन 4 बजे हुए हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां और रिफाइनरी की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग इतनी भयावह थी कि उसपर काबू करना मुश्किल हो रहा था। टैंकर में हुआ धमाका काफी दूर तक सुना गया।

दो फायरमैन आग की चपेट में

आग पर काबू करने के दौरान मांट फायर स्टेशन ऑफिसर किशन सिंह और फायरमैन शाकिर झुलस गए। दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, टैंकर में मौजूद रसायन के कारण आग तेजी से फैल रही है। आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है और जल्द ही आग बुझा ली जाएगी। यातायात को रोक दिया गया है।

चार टैंक में से एक फटा, तीन टैंक ने बढ़ाई टेंशन

टैंकर में चार टैंक थे, जिनमें से एक में विस्फोट हो चुका है। बाकी तीन टैंकों में भी विस्फोट का खतरा बना हुआ है, जिसके चलते बचाव कार्य में सावधानी बरती जा रही है। दमकल विभाग, पुलिस और रिफाइनरी की टीमें मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। हादसे के बाद टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हाईवे पर रोका गया ट्रैफिक

सुरक्षा के लिहाज से हाईवे के इस हिस्से को बंद कर यातायात को रोक दिया गया है। लोगों का कहना है कि टैंकर पलटने और विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। इसके साथ ही, पुलिस ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है और क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। आग पर काबू पाने और हाईवे को जल्द खोलने के प्रयास जारी हैं।

आईएएनएस इनपुट के साथ

क्राइम है, अपराध नहीं, सम्राट के बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाई क्लास, कहा- गरीबी नहीं, पॉवर्टी है!

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

न्यूजीलैंड में नौकरी और पढ़ाई का नया रास्ता, भारत के साथ FTA लागू; जानें छात्रों और युवाओं को क्या मिलेगा

गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया, तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए, राहुल गांधी का बड़ा आरोप