बीजेपी नेता के बेटे का वीडियो वायरल (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

BJP नेता के बेटे ने किया प्रज्ज्वल रेवन्ना जैसा कांड, वायरल हुए 130 अश्लील VIDEO, अखिलेश बोले- यही है ‘नारी-वंदना अभियान’?

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी बीजेपी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे का अश्लील वीडियो कांड सामने आया है। जिसके 130 से ज्यादा वीडियो सामने आए हैं। जिसे लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी को निशाना भी बनाया है।

अभिषेक सिंह

मैनपुरी: पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक की राजनीति को हिला देने वाले प्रज्ज्वला रेवन्ना सेक्स स्कैंडल जैसा एक कांड यूपी में भी सामने आया है। यहां एक भाजपा नेता के बेटे के दर्जनों अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो की संख्या 130 बताई जा रही है। ये वीडियो होटलों और रेस्टोरेंट में बनाए गए हैं। वीडियो में दिख रही लड़की ने खुद सामने आकर भाजपा नेता के बेटे के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है।

मामला मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेता के बेटे का है। पुलिस ने केस दर्ज कर नेता के बेटे की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल बेटा फरार बताया जा रहा है। विपक्षी दलों ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर भी कार्रवाई की खूब मांग हो रही है। जिस भाजपा नेता के बेटे का वीडियो वायरल हो रहा है, वह फिलहाल मैनपुरी शहर में एक मंडल का अध्यक्ष है।

युवती ने दर्ज कराई शिकायत

वीडियो में दिख रही लड़की ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ यह घटना हुई और वीडियो बनाया गया। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर भाजपा नेता के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवती भी शादीशुदा है और अपने पति से अलग रहती है।

पत्नी ने भी लगाए बड़े आरोप

भाजपा नेता के बेटे के अपनी पत्नी से भी रिश्ते ठीक नहीं हैं। पत्नी को भी पति के अवैध संबंधों के बारे में काफी समय से पता है। पत्नी का कहना है कि पति खुद ऐसी अश्लील हरकतों का वीडियो बनाता है। वह वीडियो बनाकर मुझे दिखाता है। वह कहता है कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगी। मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं। शादी के बाद से ही मुझे परेशान किया जा रहा है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो कैसे वायरल हुआ। फिलहाल पूरे मामले पर भाजपा ने चुप्पी साध रखी है। भाजपा संगठन की ओर से इस संबंध में कोई बयान नहीं आया। दूसरी तरफ विपक्षी दलों यानी सपा, बसपा और कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। विपक्ष ने इसे मप्र के भाजपा नेता और गोंडा के भाजपा जिला अध्यक्ष के वायरल वीडियो से जोड़ा है। पूरी भाजपा को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।

अखिलेश ने बीजेपी को घेरा

पूरे कांड पर अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि भाजपा नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों की करतूतों के खुलासों की श्रृंखला में मैनपुरी से '130 वीडियो' का महा-खुलासा भाजपा सदस्यों के कुख्यात कर्नाटक कांड से होड़ करता नजर आ रहा है। यह खुलासा मैनपुरी के भाजपा सदस्यों के घर से हुआ है, इसलिए भाजपा का आईटी सेल इसके लिए विपक्ष को दोष भी नहीं दे सकता।

अगर यही स्थिति रही तो महिलाएं भाजपा सदस्यों की परछाई से भी दूर रहने लगेंगी और भाजपा की महिला विंग में सन्नाटा छा जाएगा और कोई भी महिला अपने मान-सम्मान की परवाह करते हुए भाजपा से दूर रहेगी और उसके परिवार के सदस्य भी उसे भाजपा सदस्यों से दूर रखेंगे।

अब जनता समझ चुकी है कि जब भाजपा खुद को 'पार्टी विद अ डिफरेंस' कहती है तो वह किस मामले में 'अलग' है। इस क्षेत्र में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है और न ही कोई इस मामले में भाजपा सदस्यों से होड़ करना चाहेगा। इस क्षेत्र में महारत और क्षमता के लिए भाजपा को बधाई। क्या यही है भाजपा के नारी-वंदना अभियान की सच्चाई? क्या भाजपा में कोई ऐसा है?

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना