बीजेपी ऑफिस में हुए हंगामें की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

BJP ऑफिस में कूट गए नेताजी, महिला ने पहले कॉलर पकड़ा...फिर चप्पल उठाकर मारने दौड़ी; वीडियो में देखें पूरी घटना

UP News: यह पूरा मामला नौतनवा कस्बा स्थित भाजपा कार्यालय का है, जहां पर मनोनीत सभासदों और पदाधिकारियों के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। फिर अचानक महिला ने नेताजी का कॉलर पकड़ लिया।

मनोज आर्या

Maharajganj BJP Office Uproar: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भाजपा कार्यालय में मनोनीत सभासदों और पदाधिकारियों के स्वागत के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। दरअसल, एक महिला पैसे की लेनदेन को लेकर अचानक भारतीय जनता पार्टी के नेता का कॉलर पकड़कर थप्पड़ मार दिया और चप्पल लेकर मारने दौड़ पड़ी। कुछ ही देर बाद यह मामला मारपीट और हंगामे का रूप ले लिया। ऑफिस में हंगामे और अफरातफरी के बीच करीब एक घंटे तक कार्यक्रम रुका रहा।

यह पूरा मामला नौतनवा कस्बा स्थित भाजपा कार्यालय का है, जहां पर मनोनीत सभासदों और पदाधिकारियों के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम शुरू होने ही वाला था, इसी बीच एक महिला अपने बेटे के साथ वहां पहुंच गई। उसके बाद सीधे पार्टी के एक पदाधिकारी के पास पहुंच कालर पकड़ खींचने लगी। इतना ही नहीं महिला हंगामा करते हुए पदाधिकारी को चप्पल से पीटने के लिए कोशिश करने लगी।

पैसे की लेनदेन को लेकर हुआ हंगामा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हंगामा कर रही महिला ने आरोप लगाया है कि वह एलआईसी के नाम पर करीब साढ़े चार लाख रुपये संबंधित व्यक्ति को दिए थे, लेकिन वह रकम जमा करने के बजाय हड़प ली गई है। ऐसे में वह काफी समय से पैसे की मांग कर रही थी, लेकिन पैसा वापस नहीं किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि गुस्से में महिला ने पहले पदाधिकारी को थप्पड़ मारा और फिर उसका कॉलर पकड़कर खींचने लगी।

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

इस घटना दौरान बीजेपी कार्यालय का माहौल पूरी तरह से गरमा गया और मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव में जुट गए। इसके बावजूद भी महिला और उसके बेटे का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है।

'भाजपा से जुड़ा है दोनों पक्ष'

पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी समीर त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अचानक पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि यदि पहले इस मामले की जानकारी होती तो इस तरह की स्थिति से बचा जा सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्ष भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं और जल्द ही मामले का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

नौतनवा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मामले में तहरीर मिली है। जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद