ai से बनाया ssb कैंप ब्लास्ट की वीडियो सोर्स-(AI)
उत्तर प्रदेश

लाइक-फॉलोअर्स की सनक पड़ी भारी! AI से बनाया SSB कैंप में धमाके का वीडियो; इंस्टाग्राम पर पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

AI Video: उत्तर प्रदेश के महराजगंज का रहने वाला फैयाज अहमद लाइक-फॉलोअर्स के लिए AI से SSB कैंप के ब्लास्ट की वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। वायरल होने पर आरोपी की गिरफ्तारी हुई।

आशीष शुक्ला

SSB Camp Blast AI Video: आज के लोगों की एक चाहत है कि सोशल मीडिया के माध्यम से दुनिया उन्हें जाने। इसी मकसद से लोग सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट कर देते है। इसी बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक युवक रातों-रात लोकप्रिय होने और ज्यादा से ज्यादा लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स हासिल करने के चक्कर में देश की सीमा सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर दिया। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज का है। जहां एक फैयाज अहमद नामक युवक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कैंप को धमाके में उड़ाए जाने का आपत्तिजनक वीडियो तैयार किया।

इसके बाद उसने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। पुलिस ने जांच शुरू की। अधिकारियों ने डिजिटल सर्विलांस की मदद से वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस आरोपी तक पहुंची आरोपी फैयाज अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दी।

AI का प्रयोग कर बनाया वीडियो

पुलिस के अनुसार आरोपी ने AI तकनीक का इस्तेमाल कर ऐसा वीडियो तैयार किया था, जिसमें SSB कैंप को धमाके की चपेट में आता हुआ दिखाया गया था। वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। आरोपी की पहचान कर पुलिस ने आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक वीडियो हटवाया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस इस मामले की जांच के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि वीडियो तैयार करने और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने के पीछे आरोपी का मकशद क्या था।

पुलिस की जनता से अपील

मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए सुरक्षा बलों, संवेदनशील स्थानों या कानून-व्यवस्था से जुड़ी भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री तैयार करना गंभीर मामला है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाली या सुरक्षा एजेंसियों से जुड़ी भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल