Kanpur Love Jihad: कानपुर में थाईलैंड की एक महिला ने पुलिस को धर्म परिवर्तन से जुड़ी गंभीर शिकायत दी है। इसके बाद शादी, पैसों के लेनदेन और धर्म परिवर्तन के दबाव से जुड़े गंभीर सवाल उठने लगे हैं। युवती ने इरफान नाम के युवक पर शादी के बाद अलग-अलग जरूरतों के नाम पर करीब 60 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब उसने अपना पैसा वापस मांगा तो उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जाने लगा। युवती ने पुलिस से शिकायत कर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक, महिला और इरफान की पहचान करीब चार से पांच साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच रिश्ता बना और फिर शादी हो गई।
पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए कानपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाईलैंड की एक महिला ने उस पर मारपीट करने, धर्म बदलने के लिए दबाव डालने और 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।