टोल प्लाजा पर लग्जरी बस ने चाचा-भतीजे को जानबूझ कर कुचला, फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

टोल प्लाजा पर लग्जरी बस ने चाचा-भतीजे को जानबूझ कर कुचला, दोनों ने मौके पर तोड़ा दम, देखें वीडियो

Kushinagar के सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर दिल्ली से सुपौल जा रही लग्जरी बस ने बाइक को टक्कर मारी। बिहार निवासी चाचा और भतीजे की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रखा।

प्रतीक पाण्डेय

Kushinagar Toll Plaza Accident Video: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरयासुजान क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर रविवार सुबह लगभग 9:30 बजे, दिल्ली जा रही एक लग्जरी बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बस के पहिए के नीचे आने से बिहार निवासी चाचा-भतीजे की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरयासुजान क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने दो लोगों की जान ले ली। यह दर्दनाक घटना राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर रविवार की सुबह लगभग 9:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से बिहार के सुपौल जा रही एक लग्जरी बस टोल प्लाजा पार कर रही थी। इसी दौरान, बस ने सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

ड्राइवर ने देखा, फिर भी चढ़ा दी बस

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक दूर जा गिरी। बाइक पर सवार दोनों लोग बस के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शुकदेवपट्टी गांव निवासी 50 वर्षीय अली मियां (चाचा) और 23 वर्षीय अबरार अंसारी (भतीजा) के रूप में हुई है। वे दोनों अपनी रिश्तेदारी मोहन बसडीला से अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

कुचलने के बाद भाग गया ड्राइवर

हादसे के बाद बस चालक ने असंवेदनशीलता दिखाते हुए चलती बस से कूदकर मौके से फरार हो गया। चालक के फरार होने के बाद बस आगे जाकर एक खड़े ट्रक से भिड़ गई। हालांकि, बस की गति कम होने के कारण कोई यात्री हताहत नहीं हुआ, लेकिन इस टक्कर से बस के अंदर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

गांव के लोगों ने किया चक्काजाम

हादसा होते ही, बगल के गांव बसडीला बुजुर्ग (आंबेडकर नगर) के ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया। सूचना मिलने पर, एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा और तरयासुजान थानाध्यक्ष धनवीर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को शांत कराने और मान-मनौव्वल के बाद, लगभग डेढ़ घंटे तक चला जाम खत्म हुआ और यातायात पुनः शुरू हो सका। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि लग्जरी बसों द्वारा की जा रही लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आशुतोष रांका और सौरभ दास की मुश्किलें बढ़ीं, हिरासत बढ़ने के बाद अब क्राइम ब्रांच के हवाले केस

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा