जनता की फरियाद सुनते सीएम योगी (सोर्स: नवभारत लाइव)
लखनऊ

गोरखपुर में योगी का जनता दरबार: फरियादियों की सुनीं समस्याएं; बच्चों के साथ बिताया समय, की गौ सेवा

Gorakhpur CM Yogi News: सीएम योगी के गोरखपुर दौरे में जनकल्याण और अपनत्व का अनूठा संगम देखने को मिला। जनता दर्शन में उन्होंने लोगों की फरियाद सुनी। सीएम ने गौ सेवा की और बच्चों के साथ समय भी बिताया।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

  • गौ माता को किया दुलार, बच्चों से की बातचीत

  • नवरात्र और विजयादशमी के अवसर पर हुए आयोजनों में की सहभागिता

Gorakhpur CM Yogi Janata Darbar: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे के दौरान जनसेवा, गौ सेवा और धार्मिक गतिविधियों की झलक देखने को मिली। बुधवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने गौ माता को अपने हाथों से गुड-रोटी खिलाया और बच्चों के साथ समय बिताया।

जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार लगाया। जनता दर्शन के दौरान फरियादियों से मुलाकात की। उन्होंने आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी शिकायतें सुनीं और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और उसका समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरतने पर भी जोर दिया।

जनता की फरियाद सुनते सीएम योगी

सीएम योगी ने की गौ सेवा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गौ माता के प्रति लगाव एक बार फिर देखने को मिला। गोरखपुर में उन्होंने गाय को अपने हाथों से चारा खिलाया। गौ सेवा के दौरान उनका सहज अंदाज नजर आया।

सीएम योगी ने की गौ-सेवा

बच्चों के साथ बिताया समय

जनता दर्शन और अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों के बीच मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ भी आत्मीयता से समय बिताया। उन्होंने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की और उनके साथ फोटो खिंचावाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक बच्चों को गोद में लेकर अपने हाथों से खाना भी खिलाया।

धार्मिक कार्यक्रमों में भी हुए थे शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 अक्टूबर से गोरखपुर दौरे पर रहे। नवरात्र और विजयादशमी के अवसर पर उन्होंने विभिन्न धार्मिक एवं पारंपरिक आयोजनों में हिस्सा लिया। इस दौरान वे महानिशा पूजा, हवन-पूजन और कन्या पूजन में शामिल हुए। विजयादशमी के अवसर पर उन्होंने पारंपरिक शोभायात्रा की अगुवाई भी की।

मुख्यमंत्री का यह दौरा जनसमस्याओं के समाधान, गौ सेवा और धार्मिक परंपराओं में सहभागिता के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा।

रिपोर्ट: अनुराग मिश्रा

पुलिस स्मृति दिवस आज: 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए थे 10 जवान, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल