घाटों का जायजा लेते हुए पुलिस अफसर  (सोर्स- नवभारत लाइव)
लखनऊ

देव दीपावली पर काशी में सुरक्षा का चक्रव्यूह, 25 IPS और 4 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

Varanasi Dev Deepawali: काशी में देव दीपावली 10 से 15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में 25 IPS, 4000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • देव दीपावली पर गंगा के घाटों पर 11 लाख दीप जलाए जाएंगे

  • सुरक्षा में 25 से अधिक IPS, 4000 पुलिसकर्मी तैनात होंगे

  • गंगा में नावों के संचालन के नियमों का सख्ती से पालन होगा

Kashi Dev Deepawali Security Arrangements: काशी में देव दीपावली को भव्य और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 10 से 15 लाख श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के वाराणसी पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए 25 से अधिक आईपीएस, 50 से अधिक पीपीएस अधिकारियों और 4000 से अधिक महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

गंगा में नावों के संचालन के दौरान सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। बुधवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के साथ गंगा घाटों और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया।

घाटों को जोन और सेक्टर में बांटकर होगी पुलिस की तैनाती

देव दीपावली के दौरान घाटों और आसपास के संवेदनशील इलाकों को अलग-अलग जोन और सेक्टर में बांटा जाएगा। भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। श्रद्धालुओं के आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे। इसके लिए बैरिकेडिंग और पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था होगी। रामनगर की ओर स्थित घाटों पर भी संभावित भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

नावों में क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने पर रोक

गंगा में नावों के संचालन के दौरान सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। किसी भी नाव में उसकी निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने की अनुमति नहीं होगी। सभी यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट का इस्तेमाल अनिवार्य रहेगा।

सुरक्षा के लिए जल पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा मोटरबोट के जरिए गंगा में लगातार निगरानी की जाएगी।

शहर में लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन, बनेंगे पार्किंग स्थल

देव दीपावली पर शहर में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात का विशेष प्लान तैयार किया जा रहा है। प्रमुख रास्तों पर जरूरत के मुताबिक ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

बाहर से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों के साथ मल्टीलेवल पार्किंग का इस्तेमाल कराया जाएगा। दालमंडी की ओर विकसित हो रहे नए मार्ग पर भी पार्किंग की सुविधा देने की तैयारी है। यातायात डायवर्जन और पार्किंग से जुड़ी जानकारी मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए पहले ही लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी

घाटों और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम से भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन, चिकित्सा और दूसरी आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट रखा जाएगा।

11 लाख दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट

देव दीपावली पर गंगा के घाटों पर करीब 11 लाख दीप जलाए जाएंगे। इसके साथ लेजर शो, गंगा आरती, आतिशबाजी, ड्रोन शो और गंगा महोत्सव जैसे आयोजन भी होंगे। इन कार्यक्रमों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अलग से कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि देव दीपावली को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। एयर शो और महाकुंभ जैसे बड़े आयोजनों के अनुभव के आधार पर इस बार भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

सैफ अली खान को धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे