IPS अफसर आलोक सिंह (सोर्स- सोशल मीड‍िया)
लखनऊ

यूपी के IPS अफसर ने छोड़ी नौकरी, UPPSC की कमान संभालेंगे आलोक सिंह, राजनाथ सिंह के सुरक्षा प्रमुख रहे

IPS Alok Singh VRS: यूपी के IPS अफसर आलोक सिंह ने नौकरी छोड़ दी है। उन्‍हें हाल ही में UPPSC का चेयरमैन बनाया गया था, जि‍सके चलते उन्‍होंने VRS ले ली है।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • सीनियर IPS अफसर आलोक सिंह ने नौकरी छोड़ दी

  • UPPSC का चेयरमैन बनने के बाद पुलि‍स सेवा से VRS ल‍िया

  • आलोक सिंह को VRS को राज्यपाल की मंजूरी म‍िली

UPPSC Chairman Alok Singh: यूपी के सीनियर IPS अफसर आलोक सिंह ने नौकरी छोड़ दी है। उन्‍हें हाल ही में UPPSC का चेयरमैन बनाया गया था, जि‍सके चलते उन्‍होंने पुलिस व‍िभाग से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है। उनके VRS को राज्यपाल की मंजूरी भी म‍िल गई है।

आलोक सिंह 1995 बैच के यूपी कैडर के IPS अफसर हैं और वर्तमान में पुलिस महानिदेशक, पीएसी के पद पर तैनात थे। वे नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर बनाए गए थे।

इसके अवाला 2014 में उन्हें कुछ समय के लिए तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षा प्रमुख के रूप में भी नियुक्त किया गया था। हालांकि, यह पद बाद में समाप्त कर दिया गया था।

23 जनवरी 2029 तक रहेगा कार्यकाल

जानकारी के अनुसार, आलोक सिंह को 26 नवंबर को यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) का चेयरमैन बनाया गया था। जि‍सकी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत मंजूरी दी थी।

उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से 23 जनवरी 2029 तक रहेगा। वह आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीनेत की जगह लेंगे, जो 21 नवंबर को र‍िटायर हुए थे।

UPPSC चेयरमैन बनने के बाद VRS ल‍िया

UPPSC का चेयरमैन बनने के बाद आलोक सिंह ने 26 नवंबर को ही पुलिस सेवा से VRS के लिए आवेदन किया। इसके बाद सरकार ने ऑल इंडिया सर्विसेज रूल्स, 1958 के नियम 16(2) के तहत उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को मंजूरी दी है।

नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर बनने पर चर्चा में आए

आलोक सिंह का पुलिस सेवा में करीब 31 साल का करियर रहा है। वह नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर बनने के बाद चर्चा में आए थे। जनवरी 2020 में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद उन्हें गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी दी गई थी।

इससे पहले वह मेरठ रेंज के आईजी और कानपुर जोन के एडीजी के पदों पर काम कर चुके थे। रायबरेली, सोनभद्र, उन्नाव, सीतापुर, बागपत, बिजनौर, कौशांबी समेत कई जिलों में एसपी रहे।

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से फेलो भी रहे आलोक स‍िंंह

आलोक स‍िंंह ने आगरा के सेंट जोसेफ स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद आगरा यूनिवर्सिटी से गणित में बीएससी की डिग्री ली। फ‍िर रोहतक के केदारनाथ अग्रवाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से मार्केटिंग और फाइनेंस में एमबीए किया।

इसके अलावा वे इटली की विसेंज़ा यूनिवर्सिटी और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के किंग्स कॉलेज के फेलो भी रहे हैं।

Delimitation Bill Live: स्टालिन से मिले राहुल गांधी, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai LIVE: स्टालिन के बाद शरद पवार को मनाने पहुंचेंगे राहुल गांधी

15 दिसंबर के बाद NDA में होंगे शरद पवार! शिंदे गुट के नेता बच्चू कडू का बड़ा दावा

स्टालिन से मिले इंडिया ब्लॉक के नेता, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; राहुल बोले परिसीमन तमिलनाडु के खिलाफ

शरद पवार की राष्ट्रवादी पर भाजपा की नजर? महाजन बोले- राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं