अखिलेश यादव-उत्पल राय (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

उत्पल राय ने थामा सपा का दामन, अखिलेश यादव ने किया स्वागत, भाजपा पर कसा तंज- 'अब तो कमल और भी मुरझा जाएगा'

Utpal Rai joins Samajwadi Party: अखिलेश ने कहा कि इस बार यूपी की जनता बड़ी शानदार विदाई करने जा रही है। आज न्याय मिलना और सम्मान पाना, संकट का विषय बन गया है, भारतीय जनता पार्टी हटेगी तो संकट मिटेगा।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • अखिलेश यादव ने उत्पल राय का सपा में स्वागत किया और भाजपा पर कसा तंज

  • सपा प्रमुख बोले- उत्पल का मतलब होता है कमल, कमल छोड़कर कमल हमारे साथ आ गए, अब तो कमल और भी मुरझा जाएगा।

  • अखिलेश बोले- भारतीय जनता पार्टी के दबाव में काम कर रहा मुख्य निर्वाचन आयोग

Akhilesh Yadav Welcomes Utpal Rai Into SP: 2027 विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व राज्यमंत्री उत्पल राय समेत कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा है।

शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में उत्पल राय समेत कई नेताओं ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बड़ी संख्या में वो लोग शामिल हो रहे हैं जो समाजवादी आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए खड़े हैं।

अखिलेश यादव ने उत्पल राय का सपा में स्वागत किया और भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उत्पल का मतलब होता है कमल। कमल छोड़कर कमल हमारे साथ आ गए, क्योंकि उत्पल का मतलब कमल ही होता है। अब तो कमल और भी मुरझा जाएगा।

'भाजपा हटेगी तो संकट मिटेगा'

इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश की जनता बड़ी शानदार विदाई करने जा रही है भारतीय जनता पार्टी की। इस बार भारतीय जनता पार्टी सीतापुर में भी शून्य होने जा रही है। आज न्याय मिलना और सम्मान पाना, सबसे बड़ा संकट का विषय बन गया है, भारतीय जनता पार्टी हटेगी तो संकट मिटेगा।

यूपी पूर्व सीएम ने कहा कि बीजेपी के लोग जानते हैं इस बार जनता उन्हें हरा देगी, जिस दिन तारीख आएगी चुनाव की उसी दिन भारतीय जनता पार्टी हार जाएगी। जब भी समाजवादियों को मौका मिलेगा ये अग्निवीर जैसी व्यवस्था को हमेशा हमेशा के लिए खत्म कर देंगे।

'पीडीए को मजबूत करेगी जनता'

सपा प्रमुख ने निर्वाचन आयोग को लेकर भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जो अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी बनकर काम कर रहे हैं उनकी इलेक्शन कमीशन से शिकायत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयोग भारतीय जनता पार्टी के दबाव में काम कर रहा है। लोकतंत्र और संविधान को बचाना है तो बीजेपी को हटाना है। इस बार उत्तर प्रदेश की जनता मिलकर, भाईचारे, अपनापन और पीडीए को मजबूत करने जा रही है।

बसपा में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे उत्पल राय

बसपा में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मझवारा क्षेत्र में जन्में उत्पल राय इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। पहले वे बसपा सरकार के दौरान दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे। जुलाई 2026 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अब लगभग एक दशक बाद आज उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ सपा में शामिल होकर नई राजनीतिक पारी की शुरूआत की।

चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी

बिहार की मिट्टी को नमन, छठ से नीतीश कुमार के सुशासन तक; वैशाली में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

UPI लेनदेन में महाराष्ट्र का दबदबा: 2.94 लाख करोड़ के ट्रांजेक्शन के साथ नंबर-1; जानें अन्य राज्यों का हाल

अनन्या बिड़ला vs काव्या मारन: नेट वर्थ, बिजनेस, उम्र और IPL (RCB vs SRH) में किसका जलवा?