सीएम योगी आदित्यनाथ व पंकज चौधरी  (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ

यूपी में BJP का चुनावी चक्रव्यूह तैयार! सांसद-विधायकों को मिला बड़ा टारगेट, गांव-गांव पहुंचेगी पार्टी

UP BJP Booth Management Strategy: यूपी चुनाव से पहले भाजपा ने गांव-गांव तक अपनी पहुंच मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सांसदों, विधायकों को चौपाल लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • यूपी चुनाव से पहले गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा

  • हर बूथ पर कम से कम 50 नए वोटर जुड़वाने का टारगेट

  • सांसदों, विधायकों और एमएलसी को चौपाल लगाने का जिम्मेदारी दी

UP BJP Election Preparation 2027: यूपी चुनाव से पहले भाजपा ने गांव-गांव तक अपनी पहुंच मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी अब सीधे लोगों के बीच जाएगी। इसके लिए सांसदों, विधायकों और एमएलसी को अपने क्षेत्रों में चौपाल लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

साथ ही प्रदेश के 1.73 लाख मतदान केंद्रों पर हर जनप्रत‍िन‍िध‍ि को कम से कम 50 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का टारगेट द‍िया गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई भाजपा की संगठनात्मक बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।

विधायकों को 50 और सांसदों को 10 चौपाल लगाने की जिम्मेदारी

पार्टी ने जनसंपर्क अभियान के तहत हर विधायक को अपने विधानसभा क्षेत्र में 50 चौपाल लगाने का लक्ष्य दिया है। वहीं, सांसदों को अपने लोकसभा क्षेत्र में 10 चौपाल आयोजित करनी होंगी। सभी जनप्रतिनिधियों को यह अभियान 5 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का विधायक नहीं है, वहां एमएलसी चौपाल लगाएंगे। इन बैठकों के जरिए लोगों से संवाद किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौपाल के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से किए गए कामों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए।

1.73 लाख बूथों पर 50 नए वोटर जोड़ने की तैयारी

भाजपा की रणनीति सिर्फ जनसंपर्क तक सीमित नहीं है। पार्टी मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अभियान को भी चुनावी तैयारी का अहम हिस्सा बना रही है। इसके तहत प्रदेश के सभी 1.73 लाख मतदान केंद्रों पर कम से कम 50 नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने का लक्ष्य तय किया गया है।

इसकी जिम्मेदारी हर जिले में तैनात मतदाता सूची संयोजकों को दी गई है। पार्टी का यह लक्ष्य पूरा हुआ तो मतदाता सूची में करीब 86.50 लाख नए नाम जुड़ सकते हैं। इसमें उन युवाओं, महिलाओं और अन्य लोगों को शामिल कराने पर जोर है, जिनके नाम अभी मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं।

चुनाव से पहले संगठन को हर बूथ तक पहुंचाने पर जोर

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि हर बूथ से कम से कम 50 नए मतदाता जुड़ेंगे। बूथ निर्माण और जनसंपर्क अभियान की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। एमएलसी और राज्यसभा सांसदों को भी इस अभियान में लगाया जाएगा। पार्टी की कोशिश है कि चुनाव से पहले संगठन की पहुंच हर विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र तक मजबूत की जाए।

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा

गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में ली जीरो-ग्रैविटी ट्रेनिंग, कभी उछले, कभी हवा में तैरे; VIDEO VIRAL