अखिलेश यादव - राहुल गांधी (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

गठबंधन में दरार की अटकलों पर कांग्रेस नेताओं ने लगाया विराम, कहा- सपा के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

SP Congress Alliance Seat Sharing: कांग्रेस नेता ने कहा कि अभी बातचीत के दौर चल रहा है। हम भी ज्यादा मांग करेंगे लेकिन आज जो चुनौती देश के सामने है वह देश को बचाने और लोकतंत्र को बचाने की है।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • सपा ने कांग्रेस को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 26 सीटों का दिया प्रस्ताव

  • कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने जताई नाराजगी, कहा कांग्रेस को नहीं चाहिए 26 सीटों की भीख

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने जताया भरोसा- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर लड़ेंगी चुनाव

  • अजय राय ने कहा कि देश और समाज के लिए सभी दल मिलकर करें काम

Congress Samajwadi Party Alliance News: समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है। सपा की ओर से 26 सीटों के प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस की ओर तरह तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। एक तरफ कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि 26 सीटें की भीख नहीं चाहिए, हम कबाड़ सीट नहीं लेंगे। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के अन्य नेताओं का दावा है कि गठबंधन में सब कुछ ठीक है और मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

समाज के लिए सभी साथ आये

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यूपी चुनावों के लिए कांग्रेस-सपा गठबंधन पर कहा कि अब ये नेतृत्व तय कर रहा है। जो लोग उस कमेटी में हैं, वो लोग पूरी तरीके से उस पर बात कर रहे हैं, उसका जवाब वही दे पाएंगे। अजय राय ने समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र पर कहा कि समाजवादी पार्टी अपने तरीके से अपना घोषणापत्र जारी कर रही है। मुझे लगता है कि देश और समाज के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

मिलकर लड़ेंगे चुनाव

सीट शेयरिंग पर बोलीं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि दोनों पार्टियों के नेता बयानबाजी से बचें, मिलकर चुनाव लड़ेंगे। शीर्ष नेतृत्व की बातचीत चल रही है, चुनाव साथ मिलकर लड़ने की तैयारी है।

प्रारंभिक दौर की बातचीत पूर्ण विराम नहीं

कांग्रेस-सपा के गठबंधन पर जेएमएम नेता मनोज पांडे ने कहा कि चुनाव से पूर्व अभी गठबंधन की बातें चल रही हैं। अभी पूर्णविराम नहीं लगा है। गठंबधन में कितनी सीटें कौन लड़ेगा, इस बात को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निश्चित तौर पर ये अंतिम मुकाम तक पहुंचेगा क्योंकि प्रारंभिक दौर की बातचीत है, पूर्ण विराम नहीं है। दोनों तरफ से गठबंधन टूटा नहीं है। बातचीत हो रही है, यही बहुत सकारात्मक बात है। गठबंधन होगा।

हम मिलकर लड़ेंगे

इस बाबत कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि अभी बातचीत के दौर चल रहा है। हम भी ज्यादा मांग करेंगे लेकिन आज जो चुनौती देश के सामने है वह देश को बचाने और लोकतंत्र को बचाने की है। आम जनता पिस रही है, उसके मद्देनजर ही कोई फैसला होगा। कोई कितना झगड़ा करवाने का प्रयास करे, हम मिलकर लड़ेंगे।

गठबंधन था, है और रहेगा

कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के गठबंधन और सीट शेयरिंग पर कहा कि 26, 05, 10 और 20 की बातें केवल खबरों में चल रही है। INDIA गठबंधन की ये खूबसूरती है कि सभी को अपनी बातें रखने की आजादी है। सभी जानते हैं कि गठबंधन तय करने वाले मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, अखिलेश यादव ही हैं। इन्हीं ने गठबंधन किया है। ये ही लोग गठबंधन का निर्णायक बिंदु हैं। कौन क्या कहता है, इसका गठबंधन से क्या ताल्लुक है? गठबंधन था, है और रहेगा। यही गठबंधन उत्तर प्रदेश में भाजपा को ध्वस्त करेगा।

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर

परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाडी में रार! सुप्रिया सुले का नरम रुख, जानिए पूरा सियासी समीकरण

26/11 Mumbai Terror Attack: देश के लिए बलिदान या साध्वी का श्राप? शहीद हेमंत करकरे की विवादों से भरी कहानी