Rahul Gandhi Lucknow Airport: यूपी की राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को लैंडिंग से ठीक पहले गो-अराउंड करना पड़ा। एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से आ रही लखनऊ आ रही थी। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इसी फ्लाइट में सवार थे।
बताया जा रहा है कि पहली बार लैंडिंग के दौरान विमान का एप्रोच अनस्टेबल हो गया था जिसके कारण पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लैंडिंग रोक दी। पायलट ने विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले जाकर नए एप्रोच के लिए भेजा।
जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का यह विमान जब रनवे के करीब था, तभी अचानक झटका महसूस हुआ और पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को दोबारा ऊपर उठा लिया।
पायलट की सूझबूझ से दूसरे प्रयास में विमान को अमौसी एयरपोर्ट (CCSI Airport) पर सुरक्षित उतार लिया गया।
बता दें कि यह विमान (AI-1717) दिल्ली से दोपहर 2:20 बजे चला था और इसे शाम करीब 3:30 बजे लखनऊ पहुंचना था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इसी विमान में सवार थे।
अचानक हुई इस घटना के बाद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया है और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि पायलट ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए विमान को दोबारा ऊपर उठाया और गो-अराउंड कराया। इसके बाद पायलट ने दूसरे प्रयास में सुरक्षित लैंडिंग कराई जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
बता दें कि इससे पहले सोमवार, 7 सिंतबर को एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। जहां आसमान में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। जानकारी के मुताबिक कोच्चि से अबु धाबी जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान में अचानक तेल खत्म हो जाने के कारण विमान के एक इंजन को बंद करना पड़ा। हालांकि विमान को वापस सुरक्षित तरीके से कोच्चि में लैंड करा लिया गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।