ओम प्रकाश राजभर सोर्स- IANS
लखनऊ

नीला रंग पहनने से विचारधारा नहीं बदलती...सपा की छात्र विंग पर OP राजभर का तंज, बोले- बहुजनों को दिया धोखा

Om Prakash Rajbhar Statement: सपा छात्र विंग के नीले ड्रेस कोड पर ओम प्रकाश राजभर ने हमला बोला है। सपा पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि रंग बदलने से सरकार नहीं बनेगी।

अमन मौर्या

SP Student Wing Blue Dress Code: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना, समाजवादी पार्टी के छात्र विंग के नीले ड्रेस कोड और लखनऊ की स्वच्छ हवा को लेकर बयान दिए हैं। उन्होंने सत्य निकेतन हादसे के लिए भवन मालिक की कथित लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की बात कही।

नीले रंग के ड्रेस कोड पर कसा तंज

समाचार एजेंसी आईएएनएस से ओपी राजभर ने बातचीत की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के छात्र विंग द्वारा नीले रंग का ड्रेस कोड अपनाए जाने के सवाल पर राजभर ने सपा पर बहुजन समाज को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केवल नीला रंग पहनने से किसी की विचारधारा साबित नहीं होती। पिछली सरकार में बहुजन समाज की महान हस्तियों के नाम पर गरीबों के विकास के लिए बनाई गई कई योजनाओं को खत्म किया गया।

आजम खान पर भी दिया बयान

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और आजम खान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जनता उनके कार्यकाल और उस दौरान दिए गए बयानों से परिचित है। राजभर ने दावा किया कि विपक्ष चाहे नीला, लाल या काला कोई भी रंग अपनाए, इससे राजनीतिक स्थिति नहीं बदलेगी और उनकी सरकार की वापसी नहीं होगी। जनता को एनडीए सरकार पर विश्वास है इसीलिए फिर से वही आ रही है।

लखनऊ की वायु गुणवत्ता पर सरकार की तारीफ

लखनऊ शहर के देश के सबसे साफ हवा वाले शहरों में शामिल होने पर भी राजभर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सरकार और जनता, दोनों की पहल का परिणाम है। उनके मुताबिक, प्रशासनिक प्रयासों के साथ नागरिकों की भागीदारी से ही शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार संभव हुआ है।

दिल्ली में इमारत गिरने पर मालिक बताया जिम्मेदार

यदि भवन मालिक को पहले से पता था कि इमारत की उम्र पूरी हो चुकी है, तो उसे गिराकर नई इमारत का निर्माण कराया जाना चाहिए था। ऐसा नहीं किया गया और अब संबंधित मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए भवनों की स्थिति और उनकी निर्धारित उम्र को लेकर जिम्मेदारी तय करना जरूरी है। एजेंसी इनपुट के साथ...

PM Modi Gujarat Visit Live: नवसारी में आयोजित जनसभा में शामिल हुए पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले- सच की हुंकार से चलाता है देश