बुलडोजर एक्शन (सोर्स- नवभारत लाइव)
लखनऊ

लखनऊ ट्रिपल मर्डर: आरोपी के घर के बाहर बनी दीवार पर चला LDA का बुलडोजर

Lucknow LDA Action: लखनऊ के सआदतगंज तिहरे हत्याकांड के आरोपी ऋषभ शुक्ला के खिलाफ LDA ने कार्रवाई की। नजूल भूमि पर बनी दीवार गिराई गई, जबकि मकान का नक्शा उपलब्ध नहीं होने पर आवास सील कर दिया गया।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Lucknow Triple Murder Case: सआदतगंज के नौबस्ता इलाके में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने आरोपी ऋषभ शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने नजूल भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाई गई दीवार को बुलडोजर से गिरा दिया। वहीं, आरोपी के आवास को फिलहाल सील कर दिया गया है। मकान के ध्वस्तीकरण को लेकर आगे की कार्रवाई नियमानुसार किए जाने की बात सामने आई है।

कार्रवाई के दौरान LDA के अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों ने निर्माण से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। बताया गया कि मकान का नक्शा मांगे जाने पर मौके पर उसे उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इसके बाद प्राधिकरण ने आवास को सील कर दिया।

नजूल भूमि पर बनी दीवार हटाई गई

LDA की टीम ने बुलडोजर की मदद से नजूल भूमि पर बनाई गई दीवार को ध्वस्त किया। आरोप है कि दीवार खड़ी कर सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया था। प्राधिकरण की कार्रवाई इसी कब्जे को हटाने के लिए की गई।

जानकारी के मुताबिक मकान परिसर में खड़ी गाड़ियों को बाहर निकलवाने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से आरोपी की कार को जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे, ताकि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।

मकान के ध्वस्तीकरण पर नियमानुसार होगा फैसला

LDA की ओर से आरोपी के आवास पर आगे की कार्रवाई को लेकर प्रक्रिया जारी है। इस मामले में विहित अधिकारी के न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है। आवास के ध्वस्तीकरण पर अंतिम कार्रवाई विहित अधिकारी के आदेश के बाद ही की जाएगी। फिलहाल प्राधिकरण ने मकान को सील किया है और नजूल भूमि पर बनी दीवार को हटाया है।

कार्रवाई देखने के लिए जुटे स्थानीय लोग

प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री और बुलडोजर कार्रवाई के समर्थन में नारे भी लगाए। इलाके में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा होती रही।

गौरतलब है कि सआदतगंज के नौबस्ता इलाके में पार्किंग और चबूतरे को लेकर हुए विवाद के बाद गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में ऋषभ शुक्ला आरोपी है। हत्याकांड के बाद पुलिस की जांच के साथ ही LDA ने भी भूमि पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर कार्रवाई शुरू की है।

रिपोर्ट- ईशांक दीक्षित

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी