श्रद्धा दुबे (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ

लिव-इन रिलेशनशिप से लेकर शिवा के मौत तक की कहानी; कितनी शातिर थी श्रद्धा दुबे, जानिए कौन-कौन है इसका मददगार

Shraddha Dubey Absconding: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में श्रद्धा, रश्मि और तनवीर अली 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। हत्या के बाद श्रद्धा के नेपाल भाग जाने की बात सामने आई है

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights

  • चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की हुई थी मौत

  • उधार के पैसों को लेकर दोनों में हुआ था विवाद

  • बड़े-बड़े नेताओं और ऑफिसर के साथ थे श्रद्धा के कनेक्शन

  • करोड़पति बेटों को फंसाकर वसुलती थी मोटी रकम

Lucknow Shiva Sharma Murder Case: पश्चिम की सोच से, आजादी,

पूरब में कहते इसे बर्बादी...

मां-बाप का विश्वास

देश-दुनिया, समाज, सबसे बेपरवाह

झुलसकर देह की आग में

कर लेते खुद ही को खाक....

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर मृत्युंजय त्रिपाठी द्वारा लिखी गई यह कविता कतई गलत नहीं होगी...वह भी तब जब हमारे देश में अपनी पसंद की आजादी के नाम पर आए दिन मान-मर्यादा का सरेआम कत्ल हो रहा है।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने भी संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत 'जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार' का अधिकार मानते हुए लिव-इन रिलेशनशिप को वैध माना है। लेकिन इसके अंजाम आए दिन मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्खियों में हमें मिल ही जाते हैं।

ताजा खबर की बात करें तो आज सबसे ज्यादा चर्चा में है- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड..शिवा शर्मा हत्याकांड भी एक ऐसे ही रिलेशनशिप का अंजाम है जो केवल शारीरिक प्रेम और दौलत के बुनियाद पर खड़ी थी। हालांकि इसे नाम दिया गया था- लिव-इन पार्टनरशिप...आइए जानते हैं इस कथित लिव-इन रिलेशनशिप में शुरू से लेकर अब तक ऐसा क्या हुआ जो मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर हेडलाइन में छाई हुई है।

श्रद्धा दुबे

क्या है मामला

दरअसल यह मामला राजधानी लखनऊ के पॉश इलाका हजरतगंज का है। जहां शुक्रवार 9 अक्टूबर की शाम करीब 6:45 बजे हजरतगंज के बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शिवा शर्मा की मौत अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के कारण हुई है।

जानकारी के मुताबिक अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से जब शिवा गिरे तो बहुत जोर से आवाज आई तब स्थानिय लोग दौड़कर वहां पहुंचे, उस समय वह खून से लथपथ कराह रहा था। उस समय शिवा मात्र एक अंडरवियर में थे और उनके चेहरे पर लिपिस्टिक भी लगा हुआ था।

बता दें कि करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा चिकन शॉप और आंगन कैफै के मालिक भी थे। जिस बिल्डिंग से वह नीचे गिरे उस बिल्डिंग में वह मॉडल श्रद्धा दुबे के साथ 4 महीने से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा के मौत का जिम्मेदार श्रद्धा दुबे को ही माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा दुबे शिवा की मौत के बाद से ही लापता है। शिवा की मां ने श्रद्धा समेत पांच लोगों पर हत्‍या का मुकदमा दर्ज कराया है।

श्रद्धा दुबे और सहयोगियों की तलाश में जुटी पुलिस

बता दें कि इस मामले में शिवा के तथाकथित लिव इन पार्टनर श्रद्धा दुबे को मुख्य आरोपी बताया गया है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा अपनी बहन रश्मि दुबे के फरार हो चुकी है। जी हां यह वहीं श्रद्धा दुबे है जो शिवा के साथ लिव-इन- रिलेशनशिप में एक ही फ्लैट में रहती थी। उन पर अपने ही लिव-इन पार्टनर के हत्या का आरोप लगा है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों बहन सीतापुर और बहराइच के रास्ते नेपाल भाग गई है। हालांकि श्रद्धा के वर्तमान ठिकाने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस हत्याकांड में पुलिस अब कॉल डिटेल, आपसी संपर्कों और घटना से पहले व बाद की गतिविधियों की जांच कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक 20 से अधिक लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर रखे गए है।

श्रद्धा दुबे- शिवा शर्मा

तलाकशुदा है श्रद्धा दुबे

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार श्रद्धा दुबे तलाकशुदा है। उसके पति से उसका एक बेटा भी है। श्रद्धा दुबे का बेटा उनके पूर्व पति के साथ रायबरेली में रहता है। दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा दुबे लोगों को ब्‍लैकमेल कर उनसे मोटे पैसे भी वसूलने का काम करती है। कई थानों में श्रद्धा ने कुछ लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ जैसी धाराओं में केस दर्ज कराया था। हाईप्रोफाइल कनेक्‍शन, बड़े-बड़े नेताओं, अफसरों और पूर्व क्रिकेटरों से उनके अच्छे संपर्क है। मॉडलिंग शो कर चुकी श्रद्धा दुबे को बेस्ट फंस ऑफ लखनऊ का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

महंगी शराब की शौकीन है श्रद्धा

वारदात के बाद पुलिस जांच में श्रद्धा दुबे के घर से एक इलेक्ट्रॉनिक एडल्ट टॉय, विदेशी ब्रांड की सिगरेट और महंगी शराब की कई बोतलें मिली है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा दुबे लग्जरी लाइफ की शौकीन थी। वह आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बड़े-बड़े होटलों में घूमने की तस्वीरें शेयर करती थी। श्रद्धा मुंबई के नरीमन पॉइंट के द ओबेरॉय होटल में भी समय बीता चुकी है। फिलहाल पुलिस ने उनके घर से बरामद सामानों को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। श्रद्धा दुबे के सोशल मीडिया अकाउंट पर उत्तर प्रदेश के बड़े- बड़े अधिकारी भी जुड़े थे। हालांकि शिवा हत्याकांड के बाद कुछ लोगों ने उसे अनफॉलो भी कर दिया है।

उधार के पैसो के लिए शिवा से हुए झगड़े

जानकारी के मुताबिक शिवा ने श्रद्धा के खर्चों के लिए कई जगहों से पैसे उधार लिए थे। जिसे लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे थे। बताया जा रहा है कि शिवा के परिवार दोनों को शादी भी कराना चाहते थे लेकिन श्रद्धा शादी के लिए तैयार नहीं हुई और शादी नही हो सकी। हालांकि इन दावों की पुष्टि अभी तक नही हुई है।

श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों पर इनाम घोषित

शिवा हत्याकांड को लेकर पुलिस ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और तनवीर अली उर्फ दानिश पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, हजरतगंज थाने में संख्या 216/2026 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त मध्य ने तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है।

पहले भी हुई लिव-इन पार्टनर की हत्याएं

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी लिव-इन पार्टनर पर अपने ही पार्टनर के हत्या का आरोप लगा है। इसके पहले भी दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में 28 वर्षीय मुन्नी ने अपने लिव-इन पार्टनर मोहम्मद तवारक की पत्थर, हथौड़े और चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। उसने यह खौफनाक कदम अपने पार्टनर के नशे में हंगामा करने और दुर्व्यवहार से आहात होने के बाद उठाया था।

दूसरा मामला सबसे अधिक चर्चा में आया था, जब 2022 में श्रद्धा वालकर की हत्या हुई थी। इस खौफनाक वारदात को उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने अंजाम दिया था। आफताब पूनावाला ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े- टुकड़े करके अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था।

तीसरा ऐसा ही मामला भी बेहद खौफनाक और डरावना है, जब 2023 में साहिल गहलोत ने अपनी लिव-इन पार्टनर निक्की यादव की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को फ्रिज में छिपा दिया था।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना