लखनऊ जेल में आरोप में सुसाइड किया  (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ

लखनऊ जेल में बॉयफ्रेंड ने सुसाइड किया, गर्लफ्रेंड के हत्‍या के आरोप में दो दिन पहले सरेंडर किया था

Lucknow Jail Avnish Jaiswal Suicide: लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी के चर्चित समरीन हत्याकांड में में जेल में बंद बॉयफ्रेंड अवनीश जायसवाल उर्फ देव की गुरुवार को मौत हो गई। उसका शव जेल के बाथरूम में मिला।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • समरीन हत्याकांड के आरोपी बॉयफ्रेंड ने सुसाइड किया

  • लखनऊ जेल में तौलिये का फंदा बनाकर दी जान

  • गर्लफ्रेंड की मौत के दो दिन बाद कोर्ट में किया था सरेंडर

Lucknow Samreen Murder Case: लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी के चर्चित समरीन हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। जेल में बंद आरोपी बॉयफ्रेंड अवनीश जायसवाल उर्फ देव की गुरुवार को मौत हो गई।

उसका शव जेल के बाथरूम में मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसने तौलिये का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जेल में बंद आरोपी की मौत के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं।

होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर हुई थी समरीन की मौत

दरअसल, बीते 14 अक्टूबर को 24 वर्षीय समरीन की लखनऊ के होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। घटना के दिन समरीन अपने बॉयफ्रेंड अवनीश जायसवाल के साथ होटल में रुकी थी। दोनों ने दोपहर करीब 12 बजे होटल में चेक-इन किया था।

समरीन के मौसा मोहम्मद शकील ने आरोप लगाया कि अवनीश कई महीनों से समरीन के पीछे पड़ा था। उनके मुताबिक, समरीन सीधी-सादी लड़की थी और युवक उसे बहाने से होटल लेकर गया था।

शकील ने बताया था कि होटल में दोनों के बीच क्या हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। परिवार को इस घटना की जानकारी रात करीब 11 बजे मिली थी।

घटना के बाद मौके से फरार हो गया था आरोपी

जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे समरीन होटल की 10वीं मंजिल से नीचे गिर गई थी। इस घटना में उसकी मौत हो गई। समरीन की मौत के बाद अवनीश मौके से फरार हो गया था।

लखनऊ पुलिस आरोपी अवनीश की तलाशी में जुट गई थी। हालांक‍ि दो दिन बाद उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था और वह अब लखनऊ जेल में बंद था।

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे

रानी लक्ष्मीबाई: मातृशक्ति के साहस की वह गाथा, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार