लखनऊ में पीएम मोदी (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

पीएम मोदी ने 52 टॉपर्स को किया सम्मानित, कहा- चाहे IIT हो या ITI, मेरे लिए ये देश की असली पूंजी हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। यहां वे 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। यह आयोजन पहली बार दिल्‍ली से बाहर आयोजित हो रहा है।

नमिता प्रजापति

Highlights:

समारोह में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। यहां वे 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। यह आयोजन पहली बार दिल्‍ली से बाहर आयोजित हो रहा है। इस दौरान सीएम योगी ने मोर की आकृति भेंट कर पीएम मोदी को सम्मानित किया।

5वां कौशल दीक्षांत समारोह एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITIs), राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (NSTIs) और निजी प्रशिक्षण संस्थानों के 52 राष्ट्रीय टॉपर्स को पीएम मोदी सम्मानित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, दोनों उप मुख्यमंत्री, कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मंत्री मनोज पांडेय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मंच पर मौजूद रहे।

पीएम ने किया युवाओं को संबोधित

कौशल दीक्षांत समारोह में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश से सांसद होने के नाते यह मेरा सौभाग्य है कि युवा साथियों का स्वागत करने का अवसर मिला है। पहले IIT के छात्रों के बीच गया और उसी उत्साह के साथ ITI) के छात्रों के बीच आया हूं। चाहे IIT हो या ITI, मेरे लिए ये मेरे देश की असली पूंजी हैं; ये मेरे देश की क्षमता हैं और ये मेरे देश का भविष्य हैं।

'ज्ञान समझ देता है, कौशल सामर्थ्य और दोनों का समन्वय आत्मनिर्भरता'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, 'आज का अवसर एक मायने में बहुत विशेष है। राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह पहली बार दिल्ली से बाहर, लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है, ये उत्तर प्रदेश के लिए बहुत ही गौरव का विषय है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी बधाई देता हूं।'

आगे उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा ने हमें सिखाया ज्ञान व्यक्ति को समझ देता है, कौशल उसे सामर्थ्य देता है और दोनों का समन्वय उसे आत्मनिर्भर बनाता है। पहले के दीक्षांत समारोहों का आयोजन विश्वविद्यालयों और बड़ी-बड़ी डिग्री से जुड़ा होता था लेकिन राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह के आयोजन ने इस सोच को पूरी तरह से बदल दिया है और इस भाव को आगे बढ़ाया है कि कौशल विकास औपचारिक शिक्षा से किसी मामले में कम नहीं है। बल्कि ये उसे सप्लीमेंट भी करता है और कॉम्प्लीमेंट भी करता है।

भारत दुनिया का सबसे युवा देश तो यूपी भारत का सबसे युवा राज्य

नेशनल स्किल कन्वोकेशन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2015 में, प्रधानमंत्री ने 'विश्व युवा कौशल दिवस' के अवसर पर विज्ञान भवन से 'स्किल इंडिया' अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के ज़रिए, उन्होंने भारत के युवाओं - जो दुनिया की सबसे बड़ी युवा कार्यशक्ति हैं - की प्रतिभा को एक मंच देने का प्रयास किया। साथ ही, युवाओं के मन से निराशा और हताशा को दूर करने के लिए भारतीय दृष्टिकोण को आगे बढ़ाया। कोई भी व्यक्ति अयोग्य नहीं होता, बस एक योग्य मार्गदर्शक (कनेक्टर) की ज़रूरत होती है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, तो उत्तर प्रदेश भारत का सबसे युवा राज्य है। सबसे ज़्यादा युवा उत्तर प्रदेश में ही रहते हैं। जब प्रधानमंत्री ने इस अभियान की शुरुआत की, तो उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने 2017 के बाद इस कौशल मिशन को तेज़ी से आगे बढ़ाने का काम किया। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्य के युवाओं को एक मंच देने का नतीजा यह रहा है कि, इस दौरान हमने 'उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन' के तहत 17 लाख से ज़्यादा युवाओं को प्रशिक्षित किया है और कैंपस प्लेसमेंट के ज़रिए 7 लाख युवाओं को रोज़गार दिलाया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां के​ निधन के बाद आज सुबह उत्तराखंड के पंचूर में स्थित अपने पैतृक गांव में अपनी मां को अंतिम विदाई दी और उसके बाद वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शाम को वे राजधानी के कार्यक्रम में उपस्थित भी रहे।

Kal Ka Mausam: 22 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां छाएगा घना कोहरा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी

बिहार की मिट्टी को नमन, छठ से नीतीश कुमार के सुशासन तक; वैशाली में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

UPI लेनदेन में महाराष्ट्र का दबदबा: 2.94 लाख करोड़ के ट्रांजेक्शन के साथ नंबर-1; जानें अन्य राज्यों का हाल