बीजेपी-सपा पोस्टर वार (सोर्स: नवभारत लाइव)
लखनऊ

निहत्थे कारसेवकों के नरसंहार को नहीं भूली अयोध्या, रामलाल दर्शन से पहले अखिलेश पर निशाना, लखनऊ में लगे पोस्टर

BJP-SP Poster War: भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगा है जिसमें समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर है व उसमें 1990 में कार सेवकों पर हुई फायरिंग को लेकर सपा प्रमुख को घेर रही है।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • बीजेपी कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर लगा पोस्टर

  • पोस्टरों में PDA का मतलब प्राश्चित, दर्शन और आशीर्वाद बताया

  • सपा-भाजपा के बीच पोस्टर वार जारी

Akhilesh Targeted Ayodhya Visit: यूपी में चुनाव या​नी राजनीति की रणभूमि में सियासत का महासंग्राम। इस महासंग्राम में सत्ताधारी और विपक्षी पार्टी अपने विरुद्ध एक भी वार खाली नहीं जाने देती। ऐसा ही किया भाजपा ने। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी सपा के पोस्टर का जवाब दिया है। बीते दिन सपा ने रावण सीता के पोस्टर के माध्यम से यूपी सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाया था।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगा है जिसमें अखिलेश यादव की तस्वीर है और उसमें 1990 में कार सेवकों पर हुई फायरिंग को लेकर सपा प्रमुख को घेर रही है। अखिलेश यादव के आयोध्या राम मंदिर जाने से पहले भाजपा कारसेवकों पर गोलीकांड का मामला खूब जोर-शोर से उठा रही है।

क्या लिखा है पोस्टर में ?

पोस्टर में लिखा है- निहत्थे कारसेवकों के नरसंहार को नहीं भूली है अयोध्या। पोस्टर में पीडीए के पी का अर्थ पहले प्रायश्चित, डी का अर्थ फिर दर्शन और ए का अ​र्थ आशीर्वाद दिया है। यह पोस्टर बस्ती के रामनगर के भाजपा नेता अभिषेक​ त्रिपाठी 'अनू' की ओर से लगवाया गया है।

सपा प्रवक्ता ने कहा- धार्मिक और नफरतभरे मुद्दों ही उठा रही

इस बाबत सपा प्रवक्ता मोहम्मद आजम खान ने कहा कि भाजपा वो काम करती है जो जनता ने उसे नहीं सौंपा है। सरकार का मुख्य काम होता है जनता की सेवा करना। यूपी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कानून व्यवस्था जैसे मामलों में नाकाम रही है, इसलिये भाजपा धार्मिक और नफरतभरे मुद्दों ही उठा रही है। भाजपा जनता अपने बुनियादी मुद्दों से जुड़े सवालों के जवाब दें और धार्मिक मुद्दों की आड़ में छिपने का प्रयास न करें।

सपा ने भी लगाया था पोस्टर

शनिवार को सपा की तरफ से भी एक पोस्टर लगाया गया था। पोस्टर में लिखा था 'रावण ने एक बार भेष बदला, सीता मां चली गई और यहां यूपी में 10 साल से भेष बदल कर लूट रहें है, भ्रष्टाचार कर रहे हैं।' यह पोस्टर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव एडवोकेट प्रवेश यादव की ओर से लगवाया गया था।

पोस्टर में एक ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर थी तो वहीं दूसरी तरफ भगवान राम और श्री कृष्ण की तस्वीर लगी थी। साथ ही प्रदेश का नक्शा भी बना हुआ था। पोस्टर में माता सीता और रावण का जिक्र था। इसके माध्यम से सपा ने प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार किया था।

12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे सपा प्रमुख

समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडेय के मुताबिक, 12 दिसंबर को शनिवार और हनुमान अष्टमी के अवसर पर अखिलेश यादव सपरिवार अयोध्या पहुंचेंगे। यहां वह सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन कर सकते हैं और इसके बाद राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। परिवार के साथ उनकी यह धार्मिक यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल