लखनऊ एसिड अटैक (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

घर में घुसकर सिरफिरे ने पूरे परिवार को एसिड से नहलाया! लखनऊ में शादी से मना करने पर युवती और माता-पिता पर हमला

Lucknow Acid Attack News: सिरफिरे ने पहले तो युवती पर तेजाब डालकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। तभी उसकी मां आई तो आरोपी पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। तभी युवती का पिता भी वहां आया।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • लखनऊ में घर में घुसकर सिरफिरे ने युवती और उसके मां-बाप पर एसिड फेंका

  • आरोपी युवती से शादी का बना रहा था दबाव, मना करने पर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

  • तीनों की हालत गंभीर, KGMU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Acid Attack on Woman and Parents: लखनऊ में एक सिरफिरे के खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। सिरफिरे ने शादी से इनकार करने पर युवती के घर में घुसकर युवती और उसके माता पिता पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में तीनों बुरी तरह झुलस गए। उन्हें केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बरफ खाना मोहल्ला का है।

यह घटना रात में 3 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सिरफिरे ने रात में चुपके से युवती के घर में दाखिल हुआ। उनसे पहले तो युवती पर तेजाब डालकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवती के चीखने चिल्लाने पर उसकी मां आई तो आरोपी पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। तभी युवती का पिता भी वहां आया। सिरफिरे ने दोनों पर भी तेजाब फेंक दिया जिसके कारण दोनों झुलस गए।

शादी से इनकार करने पर उठाया ऐसा खौफनाक कदम

हमले के बाद मची चीख-पुकार को सुनकर पड़ोसी भी वहां आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की। तीनों घायलों को केजीएमयू पहुंचाया गया। यहां ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी युवती से शादी का दबाव बना रहा था लेकिन परिवार ने इनकार ​कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्‍पताल

युवती के पिता कारपेंटर का काम करते हैं। लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, उनके पिता के सिर पर चाकू से चोट लगी है और मां का चेहरा कट गया है।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उदयगंज इलाके में आधी रात को घटी इस घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी। लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है।

आज की 10 बड़ी खबरें यहां पढ़ें; आज पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, उत्तर भारत में कोहरे की दस्तक

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल के विरोध में दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

विपक्ष को एकजुट रखने की कोशिश फेल, आज एम.के. स्टालिन और शरद पवार से मिलेंगे खरगे, सोनिया गांधी भी होगी साथ

छत से गिरा, खंभे पर लटका, लड़के ने डॉग को फांसी से बचाया; देखें वीडियो

Delimitation Bill: परिसीमन पर राहुल को कनिमोझी की दोटूक, EWS आरक्षण का जिक्र कर कांग्रेस से पूछा तीखा सवाल