झांसी में ट्रक की टक्कर के बाद पलटी बोलेरो (सोर्स- नवभारत लाइव)
लखनऊ

झांसी में गोद भराई की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रक के कट से पलटी दूल्हे की बोलेरो, 7 लोगों की हालत गंभीर

Jhansi Groom Bolero Accident: झांसी में गोद भराई की रस्म पूरी कर हंसी-खुशी घर लौट रहा परिवार झांसी-ललितपुर हाईवे पर हादसे का शिकार हो गया। जिससे दूल्हा समेत 7 लोग घायल हो गए।

आकाश साहू, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • झांसी में गोद भराई की रस्म के लिए गए परिवार की का एक्सीडें

  • ट्रक से टक्कर के बाद डिवाइडर पर चढ़कर पलटी बोलेरो

  • हादसे में दूल्हा समेत परिवार के 7 लोगों को आईं चोटें

झांसी में शादी से पहले गोद भराई की रस्म पूरी कर हंसी-खुशी घर लौट रहा परिवार झांसी-ललितपुर हाईवे पर हादसे का शिकार हो गया। रक्सा थाना क्षेत्र के डोंगरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई।

फिर अचानक सामने आए कट से बोलेरो अनियंत्रित हो गई। वाहन लोहे के डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में दूल्हे आनंद कुशवाहा समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को झांसी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंदिर में हुई थी गोद भराई की रस्म

मध्य प्रदेश के दिनारा थाना क्षेत्र के डामरोन कला निवासी हनुमंत कुशवाहा के बेटे आनंद कुशवाहा (23) की शादी तालबेहट क्षेत्र के रिजावर गांव में तय हुई है। शादी की तारीख नजदीक आने के साथ ही परिवार में उत्सव का माहौल था।

रविवार को तालबेहट के शिव मंदिर में गोद भराई की रस्म रखी गई थी। इसमें शामिल होने के लिए दूल्हे के परिजन चार अलग-अलग वाहनों से पहुंचे थे। रस्म पूरी होने के बाद रात करीब 11 बजे सभी वाहन अपने गांव डामरोन कला लौटने के लिए रवाना हुए।

ट्रक को बचाने में अनियंत्रित हुई बोलेरो

परिवार के लोग राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर रक्सा थाना क्षेत्र के डोंगरी गांव के पास इंडियन पेट्रोल पंप से आगे पहुंचे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने ओवरटेक करते हुए बोलेरो के सामने कट मार दिया।

ट्रक से बचने की कोशिश में बोलेरो ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे के बाद वाहन में बैठे लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई।

पीछे आ रहे परिजनों ने घायलों को बाहर निकाला

बोलेरो के पीछे परिवार के अन्य वाहनों में परिजन भी आ रहे थे। हादसा होते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए झांसी के निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में भावी दूल्हे आनंद कुशवाहा (23), सुमित कुशवाह (22), अचिंद कुशवाह, शिवम कुशवाह (27), करन कुशवाह (25), कप्तान कुशवाह (25) और मनीष कुशवाह (17) घायल हुए हैं।

फूफा बोले- किसी ने नहीं सोचा था ऐसा हादसा होगा

आनंद के फूफा हरदास कुशवाहा ने बताया कि मंदिर में गोद भराई की रस्म पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुई थी। परिवार के सभी लोग खुशी-खुशी घर लौट रहे थे। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि रास्ते में ऐसा हादसा हो जाएगा।

हादसे की सूचना मिलने पर डोंगरी चौकी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु कराया। सभी घायलों का झांसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद