सोना कारोबारी को पुलिसकर्मी बनकर बनाया था निशाना, वारदात की जानकारी देते जेसीपी बबलू कुमार  (सोर्स : नवभारत लाइव)
लखनऊ

लखनऊ में सोना कारोबारी से लूट का बड़ा खुलासा; पुलिसकर्मी समेत पांच गिरफ्तार, लूटे गए कार और आभूषण भी बरामद

Five arrested Including Police Officer Lucknow : पुलिसकर्मी बनकर बस से उतारा, स्विफ्ट डिजायर कार में बैठाकर लूटे थे सोने के आभूषण, नकदी और मोबाइल,बस से दिल्ली जा रहे कारोबारी को बनाया था निशाना

शक्ति सौरभ

Highlights:

  • सोना कारोबारी से लूट में पुलिसकर्मी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

  • 844 ग्राम सोना और 1.82 लाख रुपये नकद बरामद

  • लूट में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Gold Businessman Robbed Sushant City Area Lucknow : राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सोना कारोबारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक पुलिसकर्मी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर जौनपुर से दिल्ली जा रहे सोना कारोबारी को अपना निशाना बनाया था। वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार और लूटे गए सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं।

खुर्दही बाजार में बस रुकवाकर की लूट

जानकारी के मुताबिक, सोना कारोबारी बस से जौनपुर से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के खुर्दही बाजार के पास आरोपियों ने बस रुकवाई। खुद को पुलिसकर्मी बताकर कारोबारी को जबरन बस से नीचे उतार लिया।

इसके बाद उसे स्विफ्ट डिजायर कार में बैठाकर उसके पास मौजूद सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस की संयुक्त टीम ने पांच आरोपियों को दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस, सर्विलांस सेल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में लखनऊ में तैनात एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।

लखनऊ पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 844 ग्राम सोने के आभूषण और सोने के टुकड़े बरामद किए हैं। इसके अलावा 1 लाख 82 हजार 500 रुपये नकद और लूट में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद हुई है।

जौनपुर में तैनात पुलिसकर्मी समेत अन्य की तलाश

वहीं, इस मामले में जौनपुर में तैनात पुलिसकर्मी विनय शंकर समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर