जवाहर भवन में भीषण आग; (सोर्स- सोशल मीडिया) 
लखनऊ

लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग; रसद विभाग के कार्यालय में मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से उठे धुएं के गुबार

Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ के जवाहर भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय और कैंटीन में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में जुटीं हैं।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Fire Tragedy In Lucknow Jawahar Bhawan: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज लगी थी कि उसका धुआं काफी दूर से ही दिखाई दे रहा था। हालांकि आग किस कारण लगी इसकी जानकारी अभी तक नही मिल सकी है। अभी तक खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय और कैंटीन में आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई है।

खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय और कैंटीन में लगी आग

जानकारी के मुताबिक आग जवाहर भवन में चौथी मंजिल स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय व कैंटीन में लगी है। सरकारी इमारत के ऊपरी हिस्‍से में आग लगने के कारण पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। और बड़ी संख्‍या में कर्मचारी और अन्य लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाडि़यां

आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाडि़यां पहुंच चुकी हैं। दमकल कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे है। फिलहाल अभी तक इस अग्निकांड में किसी के घायल और कोई हताहत होने की सूचना नहीं है।

बता दें कि जवाहर भवन में कई सरकारी विभागों के कार्यालय स्थित हैं। जहां सैकड़ों सरकारी कर्मचारी नौकरी करते हैं। आग लगने के बाद जैसे ही जवाहर भवन के ऊपरी तल से काला धुआं निकलना शुरू हुआ उसे देखकर बड़ी संख्या में लोग इमारत की तरफ दौड़ पड़ें।

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी