योगी सरकार का बड़ा तोहफा, दारोगा बने सिपाहियों के 8 लाख माफ (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

खाकी वालों की तो निकल पड़ी! योगी सरकार ने माफ किए 8 लाख रुपये, फैसले से पुलिसकर्मियों में खुशी

UP Police Good News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा से रिकवरी के बोझ से प्रभावित अभ्यर्थियों को राहत मिली। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से 8 लाख रुपये की रिकवरी माफ करने की गुहार लगाई थी।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • आरक्षी से उपनिरीक्षक बने 2025 बैच के दरोगाओं की 8 लाख की रिकवरी माफ

  • ट्रेनिंग के दौरान जमा 8 लाख रुपये की बॉन्ड राशि की वसूली खत्म

  • यूपी पुलिस के जवानों को बड़ी राहत

CM Yogi Waived Bond Recovery: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस में सिपाही से दरोगा पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी। उन्होंने 2025 बैच के अभ्यर्थियों की 8 लाख की रिकवरी माफ करने का ऐलान किया। इस फैसले के बाद अब इन पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान जमा कराई गई 8 लाख रुपये की बांड राशि वापस नहीं करनी होगी। सीएम योगी की इस घोषणा से रिकवरी के बोझ से प्रभावित अभ्यर्थियों को राहत मिली। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से 8 लाख रुपये की रिकवरी माफ करने की गुहार लगाई थी।

1,146 कनिष्ठ सहायकों के नियुक्ति पत्र वितरण

भाई दूज के मौके पर सीएम योगी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही सीएम योगी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹215 करोड़ की सहायता राशि भी वितरित की।

सीएम ने जताया चयन आयोग का आभार

इस दौरान सीएम योगी ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराने के लिए आयोग का आभार जताया। सीएम योगी ने कहा कि अकेले राजस्व विभाग में अब तक 10,836 नियुक्तियां कर चुके हैं और आज 1,146 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, 7,994 लेखपालों की भर्ती प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी होने जा रही है। यह सब केवल राजस्व विभाग में हुआ है।

कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि 15 अगस्त 2026 तक हम 9.5 लाख युवाओं को सरकारी सेवा में नियुक्ति-पत्र वितरित कर चुके थे। 26 जनवरी तक 1 लाख और युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित करेंगे। 42,000 से अधिक होमगार्ड जवानों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सत्यापन की कार्यवाही अंतिम चरण में है। हमारा प्रयास है कि अगले सप्ताह उन्हें भी नियुक्ति-पत्र वितरित कर दिए जाएं। 26 जनवरी तक नियुक्ति-पत्र वितरण का यह कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा।

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल