मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण  (सोर्स: नवभारत लाइव)
लखनऊ

लखनऊ में सीएम योगी 1,594 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र,इसमें 201 ऑडिटर और 1,393 सहायक लेखाकार

Appointment letter 1,594 Newly Selected Candidates Lucknow : इसमें चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती उत्तर प्रदेश वित्त विभाग के आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय के अंतर्गत की जाएगी।

राजेश कुमार मिश्र, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • 1,594 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

  • वित्त विभाग में 201 लेखा परीक्षक और 1,393 सहायक लेखाकार

  • वित्त विभाग और लेखा परीक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Distribution Appoint Letter Newly Selected Auditor: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (27 नवंबर) को प्रदेश के 1,594 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

इसको लेकर लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।

201 ऑडिटर और 1,393 सहायक लेखाकार

इस भर्ती के तहत वित्त विभाग में 201 लेखा परीक्षक (ऑडिटर) और 1,393 सहायक लेखाकार (असिस्टेंट अकाउंटेंट) का चयन किया गया है।

कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना समेत अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

वित्त विभाग और लेखा परीक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

सभी 1,594 अभ्यर्थियों का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - UPSSSC द्वारा किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती उत्तर प्रदेश वित्त विभाग के आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय के अंतर्गत की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण के साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में नई जिम्मेदारी मिलेगी।

इस पहल से वित्त विभाग के कामकाज और लेखा परीक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर