ट्रिपल मर्डर आरोपी ऋषभ के घर बुलडोजर चला  (सोर्स : नवभारत लाइव)
लखनऊ

लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर फिर चला बुलडोजर, तलाशी में मिले अवैध हथियार और 20 कारतूस

Bulldozer Strikes Murder Accused Rishabh Shukla Home:LDA की टीम को तलाशी के दौरान अवैध हथियार मिले,सभी हथियार पुलिस को सौंप दिए गए।पुलिस ने हथियारों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

शक्ति सौरभ

Highlights:

  • सआदतगंज ट्रिपल मर्डर के आरोपी ऋषभ के घर फिर चला बुलडोजर

  • भारी पुलिस बल के साथ पहुंची LDA की टीम

  • कार्रवाई के दौरान देसी पिस्टल, तमंचा, एयरगन और 20 कारतूस बरामद

  •  LDA ने सभी हथियार सआदतगंज पुलिस को सौंपे

Triple Murder Accused Home Bulldozer Action: राजधानी लखनऊ के सआदतगंज में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले में आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर गुरुवार को एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम दो बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। दोपहर करीब 3 बजे शुरू हुई कार्रवाई के दौरान आरोपी के मकान के आगे टीन से बने हिस्से को ढहा दिया गया।

इस दौरान घर के अंदर रखा कूलर, साइकिल और अन्य सामान मलबे में दब गया। बुलडोजर कार्रवाई देखने के लिए आसपास के लोग अपने घरों की छतों पर जमा हो गए।

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मिले अवैध हथियार

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात उस समय सामने आई, जब बुलडोजर कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर से हथियार बरामद हुए। LDA की टीम को तलाशी के दौरान एक देसी पिस्टल, एक अवैध तमंचा, एक एयरगन और 20 कारतूस मिले।

घर से हथियार मिलने की सूचना से मौके पर हड़कंप मच गया। LDA की टीम ने बरामद सभी हथियार सआदतगंज पुलिस को सौंप दिए। पुलिस ने हथियारों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस पर उठे थे सवाल

सआदतगंज में हुए ट्रिपल मर्डर ने राजधानी में सनसनी फैला दी थी। घटना के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट पर भी सवाल उठे थे।

अब आरोपी के घर पर दोबारा बुलडोजर कार्रवाई और वहां से हथियारों की बरामदगी ने मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

पहले हुई कार्रवाई से असंतुष्ट था पीड़ित परिवार

बताते चलें कि ट्रिपल मर्डर की घटना के बाद आरोपी के घर पर पहले भी बुलडोजर चलाया गया था। हालांकि, पहली कार्रवाई में केवल घर की बाउंड्रीवॉल गिराई गई थी। इसे लेकर पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में नाराजगी थी।

लोगों की मांग थी कि आरोपी के अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में गुरुवार को एक बार फिर LDA की टीम ने कार्रवाई की।

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट