राजा भैया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज हुई  सोर्स : नवभारत लाइव
लखनऊ

राजा भैया पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी का आरोप, कार्यकर्ताओं में नाराजगी; हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज

Remarks Raja Bhaiya Social Media: सोशल मीडिया में एक पोस्ट को लेकर जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इस मामले में पार्टी के लखनऊ जिलाध्यक्ष ने हजरतगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शक्ति सौरभ

Highlights:

  • राजा भैया पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

  • जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं में नाराजगी

  • जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह सूरज ने हजरतगंज थाने में दी शिकायत

  • योगेंद्र यादव नाम के व्यक्ति पर टिप्पणी करने का आरोप

Accusation Making Offensive Remarks About Raja Bhaiya : जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। फेसबुक पर की गई एक पोस्ट को लेकर जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

इस मामले में पार्टी के लखनऊ जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह सूरज ने हजरतगंज थाने में लिखित शिकायत देकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के मुताबिक, फेसबुक पर योगेंद्र यादव नाम के व्यक्ति द्वारा 14 नवंबर को एक पोस्ट साझा की गई थी। आरोप है कि इस पोस्ट में राजा भैया के नाम को लेकर अभद्र भाषा और गाली-गलौज का इस्तेमाल किया गया।

फेसबुक पोस्ट सामने आने के बाद जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह सूरज ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप

जिलाध्यक्ष की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस तरह की टिप्पणी से पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सार्वजनिक मंच पर किसी राजनीतिक व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल आपत्तिजनक है।

पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग

संग्राम सिंह सूरज ने हजरतगंज थाने में लिखित शिकायत देकर फेसबुक पोस्ट और उसमें इस्तेमाल की गई कथित अभद्र भाषा का संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की अपील की है।

इस मामले को लेकर जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की टिप्पणियां किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा के साथ-साथ समर्थकों की भावनाओं को भी आहत करती हैं। फिलहाल, पुलिस की ओर से शिकायत पर की गई कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

क्या है 'बारोंग तागालोग', जिसे पहनकर राष्ट्रपति मार्कोस के रात्रिभोज में पहुंचे पीएम मोदी?

कानपुर से दिल्ली के लिए नई ट्रेन शुरू, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; इन शहरों को भी मिलेगा फायदा

राम मोहन नायडू शक के घेरे में? अजित पवार मामले को लेकर रोहित पवार ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

Kal Ka Mausam: 17 नवंबर को देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, कोहरे और भारी बारिश का अलर्ट