Lucknow Kanpur Expressway Inauguration News: उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे की लिस्ट में जल्द ही एक और अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे का नाम जुड़ने वाला है। प्रदेश में बहुप्रतीक्षित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 मई यानी आज उन्नाव में इसके उद्घाटन की संभावना है। संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
लखनऊ से कानपुर की दूरी तय करने में पहले जहां करीब दो घंटे लगते थे, वहीं अब इस एक्सप्रेसवे के चालू हो जाने के बाद महज 40 से 45 मिनट ही लगेंगे। 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस वे लखनऊ-कानपुर को जोड़ेगा। इसका फायदा आसपास के जिले के व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों को मिलेगा। इसमें 18 किलोमीटर का लंबा एलिवेटेड हिस्सा भी है, जो इसकी प्रमुख विशेषता है।
एक्सप्रेसवे के पूरे मार्ग पर 3D कैमरे लगाए गए हैं। यह इसकी सुरक्षा को और हाईटेक बनाता है। इसके माध्यम से दुर्घटना या आपात स्थिति की जानकारी तुरंत एनएचएआई अधिकारियों को दी जा सकेगी। इससे घायलों को तुरंत मदद मिलेगी साथ ही यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित करने में मिलेगी।
एक्सप्रेसवे से के शुरू होने से आम लोगों को तेज और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही आसपास के औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्नाव आसपास स्थित msme इकाइयों और उद्यमियों को इस बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। इससे यहां के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
व्यापारियों के साथ ही किसानों के लिए भी यह एक्सप्रेस वे लाभदायक साबित होगा। किसानों की मंडियों तक पहुंच आसान होने का साथ-साथ उनके परिवहन लागत में भी कमी आएगी।
ये भी पढ़ें- वह कौन होता है मेरे बारे में बोलने वाला… गिरफ्तारी की मांग पर भड़के हुमायूं कबीर, परवेज सिद्दीकी को खरी-खोटी
उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के मद्देनजर उन्नाव में जिला प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा है। संभावित कार्यक्रम स्थल के पास यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, हेलीपैड निर्माण और बैरिकेडिंग पर प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे कि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
एक्सप्रेसवे को लेकर आसपास के स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। लोगों ने बताया कि एक्सप्रेसवे के बनने के बाद न केवल लखनऊ से कानपुर की यात्रा में आसान होगी, बल्कि इलाके में विकास को भी रफ्तार मिलेगी।