लखनऊ में वकीलों का विरोध प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

चैंबर तोड़ा तो लटक जाऊंगा, ठाकुर की जुबान है, लखनऊ में बुलडोजर एक्‍शन के बीच वकील ने लपेटा फंदा, मचा हड़कंप

Lucknow Bulldozer Action: लखनऊ के कैसरबाग में हाई कोर्ट के आदेश पर वकीलों के अवैध चैंबर हटाने पहुंची नगर निगम की टीम के एक्शन पर भारी हंगामा, लाठीचार्ज और आत्मदाह का प्रयास हुआ।

अक्षय साहू

Advocate Protest in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार का दिन काफी उथल पुथल भरा रहा। नगर निगम की टीम सुबर करीब 9 बले कैसरबाग इलाके में स्थित जिला कचहरी के आसपास बने वकीलों के अवैध चैंबरों को हटाने के लिए पहुंची। वकीलों ने नगर निगम के एक्शन के विरोध में नारेबाजी की और जोरदार हंगामा किया। इस दौरान वकीलों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई।

नगर निगम के बुलडोजर एक्शन के बीच एक युवा वकील का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उसने अपने आपको चैंबर में बंद कर लिया और फंदा लगाने की कोशिश की। युवा वकील ने धमकी दी कि अगर उसके चैंबर पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई की गई तो वह फांसी लगा लेगा। उसके इस कदम से वहां मौजूद वकीलों और आम लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

बहन के साथ फांसी लगाने की धमकी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वकील के साथ एक महिला भी नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, वह उसकी बहन थी। नगर निगम के बुलडोजर एक्शन के बाद कई वकील रोते हुए नजर आए। वहीं चैंबर में मौजूद उस युवा वकील ने नगर निगम की टीम से कहता नजर आया कि, अगर मेरे चैंबर पर कार्रवाई हुई तो मैं फांसी लगा लूंगा। ठाकुर की जुबान है।

वायरल वीडियो में वकील रोते हुए फांसी का फंदा अपने गले में लपेटने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वहीं, चैंबर के अंदर मौजूद महिला वकील ने कहा कि, अगर हमारे खिलाफ कार्रवाई की गई तो हम दोनों भाई-बहन फांसी लगाकर मर जाएंगे।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के आदेश के बाद नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को भारी सुरक्षा के बीच कैसरबाग स्थित सिविल कोर्ट के बाहर बने कक्षों को अतिक्रमण हटाने के लिए हटाया जा रहा है। कैसरबाग में सिविल कोर्ट के बाहर नगर निगम द्वारा चैंबरों पर की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान प्रदर्शन कर रहे वकीलों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उच्च न्यायालय ने कचहरी और स्वास्थ्य भवन के पास बने वकीलों के करीब 240 अवैध चैंबर को तोड़ने का आदेश दिया था।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी