ज्ञानवापी सर्वे याचिका पर 10 दिसंबर को सुनवाई करेगी इलाहाबाद कोर्ट 
उत्तर प्रदेश

लंबे समय तक यौन संबंध न बनाने देना हो सकता है तलाक का आधार, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

9 साल पहले पति ने मिर्जापुर फैमिली कोर्ट में क्रूरता के आधार पर अपनी पत्नी से तलाक की अर्जी लगाई थी। पति ने आरोप लगाया था कि पत्नी ने धार्मिक गुरु की बातों में आकर यौन संबंध बनाने से मना कर दिया है।

अर्पित शुक्ला

प्रयागराज: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक तलाक के मामले की सुनवाई करते हुए अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि लंबे समय तक यौन संबंध बनाने से मना करने के आधार पर तलाक लिया जा सकता है। ये फैसला जस्टिस सौमित्र दयाल सिंह तथा जस्टिस डोनादी रमेश की पीठ ने सुनाया है। कोर्ट ने ये फैसला एक पति के द्वारा दायर की गई तलाक की याचिका की सुनवाई के दौरान सुनाया है, जिसमें उसने पत्नी के यौन संबंध बनाने से इनकार करने पर तलाक की मांग की थी।

कोर्ट ने ये टिप्पणी पति की याचिका को खारिज करते हुए की है। पति ने मिर्जापुर फैमिली कोर्ट के चीफ जस्टिस के फैसले को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थॉ। मिर्जापुर फैमिली कोर्ट ने पति की तलाक की याचिका को खारिज कर दिया था। याचिकाकर्ता पति पेशे से डॉक्टर है और उसकी शादी जून 1999 में हुई थी।

9 साल पहले लगाई थी तलाक की अर्जी

9 साल पहले पति ने मिर्जापुर फैमिली कोर्ट में क्रूरता के आधार पर अपनी पत्नी से तलाक की अर्जी लगाई थी। पति ने आरोप लगाया था कि पत्नी ने धार्मिक गुरु की बातों में आकर यौन संबंध बनाने से मना कर दिया है। पत्नी ने पति के आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि दो बच्चों के पैदा होने से ये साबित होता है कि हम दोनों के बीच में अच्छे संबंध थे। इस मामले की सुनवाई करते हुए अब इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा कि लंबे समय तक यौन संबंध बनाने से मना करने के आधार पर तलाक की मांग की जा सकती है।

यौन संबंध बनाने से इनकार करना बन सकता है तलाक का आधार

जस्टिस सौमित्र दयाल सिंह तथा जस्टिस डोनादी रमेश की बेंच ने कहा कि पक्षकार किस प्रकार की शारीरिक अंतरंगता बनाए रख सकते हैं। ये विषय न्यायिक निर्धारण का नहीं है। कोर्ट ने कहा कि वैवाहिक संबंध में रहने वाले दोनों पक्षों के बीच सटीक प्रकृति संबंधों के बारे में कोई नियम बनाना अदालत का काम नहीं है। हालांकि, अदालत ने यह भी कहा है कि यौन संबंध बनाने से इनकार करना तलाक का आधार बन सकता है।

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर कूच से दिल्ली बेहाल! 3,000 हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; जनजीवन प्रभावित

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें

तुषार गांधी की रिहाई की मांग तेज, DN नगर थाने के बाहर जोरदार धरना, आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने संभाला मोर्चा

थोड़ी शर्म करे सरकार... अरविंद सावंत का केंद्र पर तीखा हमला, मोदी और शाह की रंगा-बिल्ला से की तुलना

सोनम वांगचुक बोले- देश में अघोषित आपातकाल, रिहाई नहीं तो अनशन पर बैठने की दी चेतावनी