उत्तर प्रदेश

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर लखनऊ में माहौल गर्म, घर के बाहर बैरिकेडिंग देख आग बबूला हुए अखिलेश यादव

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर राजधानी लखनऊ का माहौल कुछ गरम है, सुरक्षा के लिहाज से लगभग पुरे लखनऊ में पुलिस बल लगा हुआ है और कई रूटों को डायवर्ट किया गया है।

प्रतीक मिश्रा

लखनऊ: जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव JPNIC पहुंचने वाले थे। लेकिन इसके पहले ही उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई है, जिससे अखिलेश यादव और उनके विधायक सरकार पर बिफर पड़े हैं और अब इस मामले पर सियासत शुरू हो गई है।

बताया जा रहा है, कि अखिलेश यादव के JPNIC पहुंचने से पहले वहां पर भी बैरिकेडिंग कर दी गई है और भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके बाद समाजवादी पार्टी सरकार पर हमलावर हो गई है। सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास पर बैरिकेडिंग करके छावनी बना दिया गया है, वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण ना कर पाए इसलिए सरकार ने ऐसा किया है।

मेहरोत्रा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार चाहे कितना जुल्म और अन्याय कर ले हम हर बैरिकेडिंग को तोड़कर लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगे। माल्यार्पण करने से रोकना अन्याय है और तानाशाही है। बता दें, कि आज समाजवादी विचारधारा के सबसे बड़े नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती है।

इस मौके पर राजधानी लखनऊ स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र [JPNIC] पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं और अखिलेश यादव भी यहां पहुंचकर लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वाले थे, लेकिन इसके पहले ही यह बखेड़ा खड़ा हो गया तथा अब इस मामले पर सियासत तेज़ हो चुकी है।

IBPS CSA Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने जनरल धीरज सेठ को सौंपी जनरल की मानद रैंक, दशकों पुरानी परंपरा जारी

E20 विवाद पर CEA की E10 सलाह: केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- मोदी जी उनकी बात सुनेंगे या CEA बदलेंगे?

BJP की नेशनल टीम में महाराष्ट्र का दबदबा कायम! पीयूष गोयल और तावड़े समेत इन दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी