'फर्जी GST ऑफिसर' बनकर ट्रकों को लूटने वाला गिरोह पकड़ाया (Image- Social Media) 
उत्तर प्रदेश

GST चेकिंग के नाम पर डकैती! 'फर्जी GST ऑफिसर' बनकर ट्रकों को लूटने वाला गिरोह पकड़ाया, UP पुलिस ने किया खुलासा

Kushinagar की पटहेरवा पुलिस ने फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गोविंद शर्मा और संदीप यादव को गिरफ्तार कर वाहन बरामद किए हैं।

अर्पित शुक्ला

Fake GST Officer Gang UP: कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में दो शातिर अभियुक्त गोविंद शर्मा और संदीप यादव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक और कार भी बरामद की गई है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एनएच-28 पर ट्रकों को रुकवाकर जीएसटी चेकिंग के नाम पर ट्रक चालकों से मोटी रकम वसूल की। यह गिरोह बाहरी राज्यों से गुजरने वाले ट्रकों को निशाना बनाता था। आरोपियों का तरीका यह था कि पहले ट्रकों की फोटो खींचकर नंबर नोट कर लिया जाता था। इसके बाद चालक को फोन कर खुद को जीएसटी अधिकारी बताते और डराते-धमकाते हुए पैसे मांगते। मामला तब सामने आया जब हरियाणा से नेपाल जा रहे एक ट्रक चालक से आरोपियों ने 1.80 लाख रुपये की मांग की। चालक को शक होने पर उसने थाना पटहेरवा में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने की कार्रवाई

शिकायत के बाद पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से आरोपियों की पहचान कर दबिश दी। गोविंद शर्मा और संदीप यादव को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई। दोनों ने कबूल किया कि वे संगठित तरीके से ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते थे।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और कार बरामद कर ली है। क्षेत्राधिकारी जयंत यादव ने बताया कि गिरोह के मास्टरमाइंड दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य सदस्यों की पहचान कर जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

दिल्ली में भी इसी तरह का गिरोह

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने फर्जी वसूली एजेंट बनकर सड़क किनारे जबरन वसूली करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह ने मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके उन वाहनों की पहचान की जिन पर ईएमआई बकाया थी। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन और एक कार बरामद किया।

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा