रघुराज प्रताप सिंह ने मैहर के मां शारदा मंदिर के गर्भ गृह में पूजा की (सोर्स- सोशल मीडिया)  
उत्तर प्रदेश

मैहर में बाहुबली विधायक के लिए टूटे नियम, राजा भैया ने गर्भ गृह में की शस्त्र पूजा, मचा हंगामा

Raja Bhaiya Shastra Puja Video: बाहुबली नेता राजाभैया का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे मैहर शारदा मंदिर के गर्भगृह में हथियारों के साथ पूजा करते दिखे, सुरक्षा नियमों की उल्लंघन को लेकर विवाद तेज।

अक्षय साहू

Raja Bhaiya Maihar Temple Controversy: बाहुबली नेता और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया फिर से विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मां शारदा मंदिर के गर्भगृह में शस्त्र पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। यह घटना इसलिए सुर्खियों में आई क्योंकि मंदिर परिसर में हथियार ले जाना और उनकी पूजा करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

राजाभैया हाल ही में अपने समर्थकों के साथ मैहर स्थित मां शारदा के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केवल माता के दर्शन ही नहीं किए, बल्कि मंदिर के सबसे संवेदनशील हिस्से यानी गर्भगृह में जाकर अपने हथियारों की विधि-विधान से पूजा की। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंदिर के पुजारी भी उनकी पूजा संपन्न कराने में शामिल थे।

मैहर में राजा भैया ने गर्भ गृह में की पूजा (सोर्स- सोशल मीडिया)

देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से शारदा देवी मंदिर

मैहर का शारदा देवी मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है, जहां रोजाना हजारों और त्योहारों के समय लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मंदिर प्रशासन और पुलिस यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हैं, और परिसर के अंदर किसी भी प्रकार के हथियार ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी है। ऐसे में एक बाहुबली नेता का हथियारों के साथ गर्भगृह में प्रवेश करना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

मैहर के मां शारदा मंदिर में शस्त्र पूजा (सोर्स- सोशल मीडिया)

वीडियो वायरल होने पर श्रद्धालुओं में आक्रोश

वीडियो वायरल होने के बाद आम श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या नियम केवल आम जनता के लिए हैं? लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दरकिनार करके एक रसूखदार नेता को हथियारों के साथ अंदर जाने की अनुमति कैसे मिली?

शस्त्र पूजा (सोर्स- सोशल मीडिया)

इस मामले में अब मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि जिस पुजारी ने यह पूजा कराई, क्या उन्हें नियमों की जानकारी नहीं थी।

गर्भगृह में वर्जित है प्रवेश (सोर्स- सोशल मीडिया)

फिलहाल मंदिर प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना से यह भी स्पष्ट होता है कि कभी-कभी सत्ता और बाहुबल के आगे नियम-कानून कमजोर पड़ जाते हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस सुरक्षा चूक और नियम उल्लंघन पर कोई कड़ा कदम उठाता है या सबकुछ उसी तरह चलता रहता है। मैहर शारदा प्रबंधक समिति की प्रशासक और SDM दिव्या पटेल ने प्रारंभ में जांच की बात कही, लेकिन बाद में मीडिया के फोन उठाना बंद कर दिया।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो