श्री काशी विश्वनाथ मंदिर 
उत्तर प्रदेश

अब श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में नहीं कर सकेंगे स्पर्श दर्शन, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

UP News: वाराणसी स्थिति श्री काशी विश्वनाथ धाम आगमी 2 जनवरी तक बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन पर रोक लगाने का निर्णय मंदिर प्रशासन की तरफ से लिया गया है।

अर्पित शुक्ला

Kashi Vishwanath Mandir News: 25 दिसंबर और नए साल के अवसर पर देशभर के लाखों श्रद्धालु धार्मिक स्थलों पर जाकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसी क्रम में इस बार भी भगवान शंकर के सबसे बड़े दरबार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

मंदिर प्रशासन की तरफ से भीड़ नियंत्रण के लिए बाबा के स्पर्श दर्शन पर 2 जनवरी तक रोक लगा दी गई है। एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक स्पर्श दर्शन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है, ताकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से व्यवस्थापित की जा सके।

श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

वाराणसी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ धाम में सामान्य दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान का दर्शन करने आते हैं। नए साल के आगमन से पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ धाम में बढ़ने लगी है। देश के कोने-कोने से भक्त बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं। मंदिर में जिग-ज़ैग लाइन व्यवस्था के माध्यम से श्रद्धालुओं को परिसर में प्रवेश कराया जाएगा।

बीते वर्ष नए साल के अवसर पर भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके थे। इस बार भी लगभग 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। धार्मिक पर्यटन में वृद्धि के कारण लोग अब अनेक धर्म स्थलों की यात्रा करना पसंद कर रहे हैं। खासकर धर्म नगरी काशी में प्राचीन मंदिरों में भारी भीड़ देखी जाती है।

बता दें कि श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग देश की 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां प्रतिदिन श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए आते हैं। भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 2 जनवरी तक स्पर्श दर्शन पर रोक रखी गई है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा