वीडियो से लिए गए स्नैपशॉट्स (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'जब तक माफी नहीं मांगते तब तक...', रामजी लाल सुमन के काफिले पर टूट करणी सेना का अटैक, सामने आया घटना का VIDEO

करणी सेना इसके पहले भी रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमले की धमकी दी थी। इसके बाद भी कोई सुरक्षा इंतजाम न होने से पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

अभिषेक सिंह

लखनऊ: राणा सांगा पर दिए गए बयान के बाद करणी सेना के निशाने पर आए समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर रविवार को अलीगढ़ में हमला किया गया। करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गोभाना टोल प्लाजा के पास रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमला कर दिया। उनके काफिले में शामिल वाहनों पर टायर और पत्थर फेंके गए। इससे कई वाहनों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

करणी सेना इसके पहले भी रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमले की धमकी दी थी। इसके बाद भी कोई सुरक्षा इंतजाम न होने से पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि जब तक रामजी लाल सुमन राणा सांगा पर दिए गए अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते, तब तक इसी तरह के हमले होते रहेंगे।

आगर जा रहे थे रामजी लाल सुमन

सपा सांसद रामजी लाल सुमन रविवार को दिल्ली से अलीगढ़ होते हुए अपने गृह जिले आगरा जा रहे थे। उनके काफिले में करीब 25 वाहन शामिल थे। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही वे गोभाना टोल प्लाजा से निकले, करणी सेना से जुड़े क्षत्रिय समाज के युवकों ने उनके काफिले पर टायर और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पथराव के कारण कई वाहनों के शीशे टूट गए। वहीं, कई गाड़ियां आपस में भी टकरा गईं।

जानिए क्या बोले थे रामजी लाल सुमन

आपको बता दें कि बजट सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि मुसलमानों में बाबर में डीएनए है, आखिर उसे भारत लाया कौन? राणा सांगा इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबार को लेकर आया था। अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो।

रामजी लाल सुमन के इस बयान के बाद से लगातार क्षत्रिय संगठनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। राणा सांगा की जयंती पर भी आगरा में करणी सेना समेत अन्य क्षत्रिय संगठनों ने बड़ा जुटान किया था। दूसरी तरफ सपा मुखिया अपने सुमन के इस बयान के बाद उनका समर्थन करते हुए नजर आए थे।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, मोदी के मंत्री ने दिया पार्टी में शामिल होने का ऑफर

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?