कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड (सोर्स: सोशल मीडिया)
कानपुर

कानपुर के चर्चित विनीत मिनोचा हत्याकांड में बेटे समेत तीन मुख्य आरोपी, पुलिस ने पेश की 3455 पन्नों की चार्जशीट

Vineet Minocha Murder Case: आरोपियों ने ​मृतक विनीत की बहू शालू के कहने पर हत्या करने की बात कही थी। इस पर पुलिस ने शालू को भी जेल भेज दिया था। हालांकि पुलिस की जांच और सबूत सुब्रत के खिलाफ जा रहे थे।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की 3455 पन्नों की चार्जशीट

  • मृतक के बेटे सुब्रत मिनोचा समेत तीन लोगों को बनाया गया आरोपी

  • इसी वर्ष 5 सितंबर को चाकू से गोदकर की गई थी कारोबारी की हत्या

Police Filed 3,455-Page Charge Sheet: कानपुर में चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस ने 3,455 पन्नों की चार्जशीट पेश की। इसमें मृतक विनीत के बेटे सुब्रत मिनोचा एवं हत्या की सुपारी लने वाले विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में 59 गवाहें और 2,617 पन्नों को सीडीआर मुख्य आधार बनी है।

बता दें कि बीती 5 सितंबर की रात को इंद्रानगर के रत्न ऑर्बिट अपार्टमेंट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की चाकू गोदकर हत्या करी दी गई थी। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त उनका बेटा सुब्रत और बहू शालू तिलकनगर के एक लाउंज में पार्टी कर रहे थे।

बहु शालू पर गया था हत्या का शक

पार्टी के वापस आने के बाद उन्होंने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस की छानबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपियों को फ्लैट में घुसते हुए और निकलते हुए दिखाई दिए। मामले की तहकीकात करते हुए पुलिस ने हरबंश मोहाल निवासी विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को बारा सिरोही के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।

शुरुआ​ती पूछताछ में आरोपियों ने ​मृतक विनीत की बहू शालू के कहने पर हत्या करने की बात कही थी। इस पर पुलिस ने शालू को भी जेल भेज दिया था। हालांकि पुलिस की जांच और सबूत सुब्रत के खिलाफ जा रहे थे। 18 दिनों के बाद पुलिस ने शालू और दोनों हत्यारों को कस्टडी रिमांड ली।

मृतक का बेटा ही निकला मास्टरमाइंड

इसके बाद जब पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड सुब्रत है। उसके के कहने पर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस पूछताछ में सुब्रत ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया था।

उसने बताया कि पिता की बंदिशों के चलते उसने यह कदम उठाया। इस बारे में डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि विवेचना में कुल 38 केस डायरी तैयार की गई हैं। विनीत मिनोचा हत्याकांड में 59 गवाहों के बयान लिये गए हैं। 2617 पन्नों की सीडीआर भी चार्जशीट का हिस्सा बनाई गई। इस मामले में कुल 3455 पेज की चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई है।

क्या पेट्रोल-डीजल का विकल्प बन सकता है ग्रीन हाइड्रोजन? भविष्य की ऊर्जा व्यवस्था में कितनी अहम होगी भूमिका

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें